जमशेदपुर।
पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हाथीबिंधा पंचायत के साधुडेरा स्थित श्री श्री महाकालेश्वर मंदिर, कोकदा में बंगला वर्ष के अंतिम दिन चड़क पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। उन्होंने परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।
सामाजिक एकता और परंपरा के संरक्षण हम सबकी ज़िम्मेदारी – संजीव सरदार
विधायक संजीव सरदार ने अपने संबोधन में कहा कि चड़क पूजा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और पारंपरिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराओं को सहेजकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इससे प्रेरणा ले सकें।
चड़क पूजा बंगाली परंपरा का एक महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव है, जो बंगला वर्ष के अंतिम दिन मनाया जाता है। यह पूजा भगवान शिव की आराधना को समर्पित होती है, जिसमें भक्त कठोर तप और अनुष्ठान के माध्यम से अपनी आस्था प्रकट करते हैं।
READ MORE :South East Central Railway :ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश या नादानी?
जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मुखिया कृष्ण मुंडा, सुधीर सोरेन, बिद्यासागर दास, नरेश भगत, चक्रधर महतो, भूपति महतो, तपन भगत सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।





