
जमशेदपुर: शहर और ग्रामीण इलाकों में गहराते जल संकट और लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जोरदार आंदोलन का शंखनाद कर दिया है। 7 मई को भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपायुक्त (DC) कार्यालय का घेराव करेंगे। इस आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए 6 मई को परसुडीह के लोकनाथ भवन में भाजपा सुंदर नगर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
11 साल से अधर में बागबेड़ा-छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना
बैठक में जिला भाजपा नेता और सुंदर नगर मंडल के प्रभारी सुबोध झा ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 मई को सुबह 10 बजे सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा जिला कार्यालय पहुंचना है, जहां से डीसी ऑफिस घेराव के लिए कूच किया जाएगा। सुबोध झा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बागबेड़ा एवं छोटा गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। पिछले 11 वर्षों से 2 लाख 25 हजार से अधिक की आबादी एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रही है। भारत सरकार और वर्ल्ड बैंक के करोड़ों रुपये का गबन कर लिया गया है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्रों में पानी और बिजली की समस्याओं की पूरी सूची बनाकर जिला भाजपा को सौंपें।
भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान
पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में ही बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का शिलान्यास हुआ था, जो आज तक लंबित है। उन्होंने कहा कि जब तक यह बेहद महत्वपूर्ण योजना धरातल पर नहीं उतरती, तब तक क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्ता हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरकर जोरदार आंदोलन करेंगे। मेनका सरदार ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जिस तरह भाजपा ने बंगाल में कड़ा संघर्ष किया, उसी तरह झारखंड से भी झामुमो और कांग्रेस की इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है।
READ MORE :GAMHARIA NEWS: झारखंड कांग्रेस में उठे तीखे सवाल, जमीनी कार्यकर्ता किनारे, पैराशूट नेताओं को तवज्जो
लंबे संघर्ष के बाद धरातल पर उतरेगी योजना: मीरा मुंडा
भाजपा नेत्री और पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा ने कहा कि जिला भाजपा नेता सुबोध झा वर्षों से इस क्षेत्र में पानी की समस्या के समाधान के लिए लगातार लंबी लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भाजपा के कड़े रुख और जन आंदोलन के दबाव में यह जलापूर्ति योजना निश्चित रूप से धरातल पर उतरेगी।
बैठक में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा प्रदेश के कार्यालय मंत्री प्रदीप मुखर्जी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री ईश्वर सोरेन ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अंग वस्त्र और मिठाई देकर स्वागत किया।
बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे:
बैठक में उपरोक्त सभी लोगों के साथ संजीत चौरसिया सोमनाथ चक्रवर्ती भारती देवी अनीता सिंह सरिता टुडू रानाडे प्रदीप मुखर्जी बांके बिहारी सिंह बांके बिहारी सिंह संतोष प्रजापति एवं मंडल के सभी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे


