Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: मानगो में धूमधाम से मनी अग्रसेन जयंती, प्रतियोगिताओं में बच्चों से बुजुर्गों तक दिखा उत्साह
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो में धूमधाम से मनी अग्रसेन जयंती, प्रतियोगिताओं में बच्चों से बुजुर्गों तक दिखा उत्साह

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की मानगो शाखा के तत्वावधान में डिमना रोड स्थित श्री राजस्थान भवन में बुधवार को श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों ने बड़ी संख्या में परिवार के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: अग्रसेन जयंती के पहले दिन साकची में गूंजे सुर, 15 टीमों ने अंताक्षरी में दिखाया हुनर

दीप प्रज्वलन और आरती से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6:45 बजे कुलपिता महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी माता माधवी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण और सामूहिक आरती के साथ हुई। इस दौरान ‘महाराजा अग्रसेन की जय’ और ‘माता माधवी की जय’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

प्रतियोगिताओं में बच्चों और बड़ों ने लिया हिस्सा

जयंती समारोह में अलग-अलग आयु वर्ग के लिए कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें ‘नाक संभाल के’, ‘चुनरी की गांठ, फुग्गे की ठाठ’, ‘ग्लास में अटका, पानी में भटका’ और ‘बच के रहना रे बाबा, फूटेगा फुग्गा’ जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साह दिखाया।

इसके अलावा ‘नंबर कटेगा शोर मचेगा’ और ‘फिल्मी चक्कर’ प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। प्रसिद्ध भजन गायक प्रेम अग्रवाल के मंच संचालन ने कार्यक्रम में और उत्साह भर दिया। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

बुजुर्गों का हुआ नागरिक अभिनंदन

कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज के वयोवृद्ध और वरिष्ठजनों का भावपूर्ण सम्मान किया गया। उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट किए गए।

वरिष्ठजनों ने युवा पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन के ‘एक ईंट, एक रुपया’ के सिद्धांत और समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का आशीर्वाद दिया।

READ MORE :Jamshedpur News :अग्रसेन जयंती के प्रथम दिवस पर गूंजेगा सुरों का समां, साकची में 06 अक्तूबर मंगलवार को होगा भव्य अंताक्षरी आयोजन

सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल

समारोह में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया, हर्ष बाकरेवाल, पुनीत कांवटिया, अंशुल रिंगसिया, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका, प्रदेश महासचिव अभिषेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष मंटू अग्रवाल, महामंत्री बिमल बाकरेवाल, कोषाध्यक्ष राजेश गर्ग, मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, महामंत्री बबलू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी तथा श्री श्याम भटली परिवार जमशेदपुर के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

शहर के विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में समाजसेवी और गणमान्य लोग भी सपरिवार समारोह में पहुंचे।

लजीज व्यंजनों का भी उठाया आनंद

कार्यक्रम के बाद अतिथियों और समाज के लोगों के लिए विशेष हाई-टी की व्यवस्था की गई। इसमें गोलगप्पा, इडली-डोसा, टिकिया चाट, जलेबी, पॉपकॉर्न, कॉटन कैंडी, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक और विभिन्न फ्लेवर की आइसक्रीम परोसी गई।

आयोजन में इनका रहा योगदान

महोत्सव को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष ललित डांगा, महासचिव नरेश चौधरी और कार्यक्रम संयोजक मनोज केजरीवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। व्यवस्था संचालन में विजय अग्रवाल, महाबीर अग्रवाल, तुलसी खेमका, विजय तुलस्यान, कृष्णा झुनझुनवाला, महेश चौधरी, राजेश बाकरेवाल, बिनोद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, विजय खेमका, जसवंत खेमका, महेश साहा, सुरेश अग्रवाल, राजेश गढ़वाल, सीमांत अग्रवाल, लाला जोशी, संजय अग्रवाल, आशा अग्रवाल, राधा केजरीवाल, उमा डांगा समेत समाज के युवा कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

कार्यक्रम के अंत में महासचिव नरेश चौधरी ने सभी अग्रबंधुओं, मातृशक्ति, सहयोगी संस्थाओं और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया। राष्ट्रगान और सामूहिक मंगलकामना के साथ समारोह का समापन हुआ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: दिसंबर में सजेगा जमशेदपुर साहित्य महोत्सव 2.0, देशभर की नामचीन हस्तियां होंगी शामिल

October 7, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जी टाउन क्लब कर्मचारियों को 16% बोनस, न्यूनतम ₹31,108 और अधिकतम ₹40,503

October 7, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

October 7, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.