जमशेदपुर: रामनवमी पर्व को लेकर मानगो क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लेने के लिए सुधा गुप्ता ने विभिन्न अखाड़ा समितियों और पूजा स्थलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद आयोजकों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
READ MORE :Jamshedpur News :टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में छत्तीसगढ़ की जश गायन मंडली ने बांधा समां
व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
दौरे के क्रम में मेयर ने साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। कई जगहों पर जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट और सफाई से जुड़ी समस्याएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
निगम की प्रतिबद्धता दोहराई
मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व के सफल आयोजन के लिए नगर निगम पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
साफ-सफाई और रोशनी पर जोर
उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि पूरे पर्व के दौरान सफाई व्यवस्था निरंतर बनी रहे। इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएं और प्रमुख मार्गों पर रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विभिन्न अखाड़ा समितियों का दौरा
मेयर ने जवाहर नगर रोड नंबर 4 स्थित रामनवमी अखाड़ा समिति, आशियाना स्थित महाबली बजरंग अखाड़ा समिति, बबुआ सिंह अखाड़ा समिति, पवनसूत अखाड़ा समिति दाइगुटू, रामलक्ष्मण अखाड़ा समिति (नेशनल हाईवे) सहित अन्य कई समितियों का निरीक्षण किया।
READ MORE :Vande Bharat Food Quality: पटना से टाटानगर आ रही ट्रेन में खराब खाने पर एक्शन, रेलवे ने ठेकेदार पर लगाया ₹50 लाख का फाइन
स्थानीय लोगों ने जताया आभार
दौरे के दौरान स्थानीय समितियों और नागरिकों ने मेयर के इस पहल की सराहना की और व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गए कदमों के लिए धन्यवाद दिया। लोगों ने उम्मीद जताई कि इस बार रामनवमी पर्व बेहतर व्यवस्था और शांति के साथ संपन्न होगा।






