
जमशेदपुर।


बिष्टुपुर तुलसी भवन के एसी हॉल में कुलदेवी महासर माता का चतुर्थ वार्षिक उत्सव आगामी 31 अगस्त, रविवार (अष्टमी तिथि) को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर माता का भव्य दरबार पुष्प सज्जा से सुसज्जित होगा, जिसके लिए कोलकाता से कारीगर आमंत्रित किए गए हैं।
READ MORE : Jamshedpur News :गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी को स्मरण करते हुए करें सहज पाठ: जमशेदपुरी
महासर धाम के संजय गुरुजी के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना होगी, जिसमें पंडित रामजी पारिख सहयोग करेंगे। उत्सव में माता रानी की दिव्य ज्योत, छप्पन भोग, महाप्रसाद, पुष्प एवं इत्र वर्षा विशेष आकर्षण होंगे।
तैयारियों को लेकर महासर माता परिवार, जमशेदपुर की बैठक बिष्टुपुर चेंबर भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दीपक भालोटिया ने की और संचालन राजेश पसारी ने किया।
READ MORE : Jamshedpur News :टुईलाडूंगरी में सी.पी. कबीर क्लब द्वारा धूमधाम से मनाया गया पोरा तिहार
राजेश पसारी ने बताया कि उत्सव में आगरा से रितिक जैन, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से संजय अग्रवाल एवं स्थानीय कलाकार रोहित गुलाटी भजनों की प्रस्तुति देंगे। सभी सदस्यों के लिए ड्रेस कोड कुर्ता-पायजामा रहेगा।
बैठक में मुख्य रूप से दीपक भालोटिया, राजेश पसारी, प्रदीप मित्तल, टोनी भालोटिया, सुशील अग्रवाल, गणेश भालोटिया, गोविंद अग्रवाल, अजय भालोटिया, बलराम अग्रवाल, विजय भालोटिया सहित कई सदस्य उपस्थित थे।


