
जमशेदपुर: रथ यात्रा में शामिल होने से व महाप्रभु जगन्नाथ जी के दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त करने से इंसान के सारे पापों का अंत होता है और मोक्ष मिलता है। यह त्योहार भगवान जगन्नाथ की उनके भाई-बहनों – भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के साथ वार्षिक यात्रा की याद में मनाया जाता है। मुसाबनी एवं गांधी आश्रम, बाराद्वारी की रथ यात्रा में पिछले कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए व महाप्रभु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर बधाई! संदेश देकर कहा कि ईश्वरीय त्रिमूर्ति हमें शांति, समृद्धि और सौभाग्य प्रदान करें खुशहाली और सौहार्दपूर्ण संबंध, आपको अंतहीन प्रेम और सकारात्मकता की ओर ले जाएं ऐसी कामना करता हूँ ।
उन्होंने कहा का इस रथयात्रा पर्व पर प्रत्येक भारतीय सुखी और समृद्ध रहे और महाप्रभु जगन्नाथ जी की कृपा हम सभी पर बनी रहे।


