Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: नागा मंदिर बेल्डीह में 29 जून को होगा भगवान जगन्नाथ का ‘महा स्नान’, 108 कलश जल से होगा अभिषेक
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: नागा मंदिर बेल्डीह में 29 जून को होगा भगवान जगन्नाथ का ‘महा स्नान’, 108 कलश जल से होगा अभिषेक

JAMSHEDPUR NEWS: बेल्डीह नागा मंदिर में 29 जून को होगा भगवान जगन्नाथ का 'महा स्नान'। जानें पूजा का समय, 15 दिन के 'अनसर' विश्राम और रथ यात्रा का पूरा शेड्यूल।
BJNN DeskBy BJNN DeskJune 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। शहर के बेल्डीह स्थित नागा मंदिर में मां वैष्णो देवी ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 29 जून (सोमवार) को ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु का ‘महा स्नान महोत्सव’ पूरे भक्तिभाव से मनाया जाएगा। इस अनुष्ठान को लेकर मंदिर समिति ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

READ MORE :RANCHI NEWS: रेलवे का बड़ा अलर्ट! धनबाद मंडल में विकास कार्यों के कारण रांची-सासाराम एक्सप्रेस रद्द, टाटा-जम्मू तवी समेत 12 ट्रेनों का बदला रूट

प्राचीन कुएं के 108 कलश जल से होगा महाभिषेक

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंदिर के ट्रस्टी शशि तिवारी ने बताया कि स्नान उत्सव गायत्री पीठ के डॉ बी के सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर गायत्री पीठ की बहनों द्वारा संपन्न कराया जाएगा। सोमवार सुबह 10.30 बजे महाप्रभु को उनकी मूल वेदी से स्नान वेदी पर लाया जाएगा। सबसे पहले दूध, दही, घी, शक्कर और मधु से ‘पंचामृत स्नान’ होगा। इसके बाद मंदिर परिसर में मौजूद सदियों पुराने प्राचीन कुएं के 108 कलश पवित्र जल से भगवान का महाभिषेक किया जाएगा।

स्नान के बाद 15 दिनों तक ‘अस्वस्थ’ रहेंगे महाप्रभु, बंद रहेगा पट

सनातन परंपरा के अनुसार, अत्यधिक स्नान के कारण महाप्रभु अस्वस्थ (बीमार) हो जाते हैं। इसलिए स्नान के तुरंत बाद मूर्तियों को वापस उनकी वेदी पर स्थापित कर मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। भगवान 15 दिनों तक ‘अनसर’ (एकांत विश्राम) में रहेंगे। इस दौरान भक्तों के लिए दर्शन पूरी तरह वर्जित रहेगा। इन 15 दिनों तक महाप्रभु को केवल जड़ी-बूटियों का काढ़ा और तुलसी का औषधीय भोग लगाया जाएगा।

READ MORE :East Central Railway :झारखंड-बिहार के यात्रियों के लिए महा-अलर्ट! 14 ट्रेनें रद्द, ‘गरीब रथ’ और ‘शक्तिपुंज’ समेत 16 का बदला रूट; घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

15 जुलाई को नेत्र उत्सव, 16 को निकलेगी भव्य रथ यात्रा

पंद्रह दिनों के उपचार के बाद 15 जुलाई (बुधवार) को ‘नेत्र उत्सव’ (नवयौवन दर्शन) के दिन महाप्रभु पुनः अपने भक्तों को स्वस्थ रूप में दिव्य दर्शन देंगे। इसके अगले दिन 16 जुलाई (बृहस्पतिवार) को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा सुशोभित रथ पर सवार होंगे। मंदिर की पांच बार परिक्रमा करने के बाद रथ यात्रा रात को समीप के बेल्डीह तुलसी मंदिर (मौसी बाड़ी) पहुंचेगी। 8 दिनों के विश्राम के बाद 24 जुलाई (शुक्रवार) को ‘घूरती रथ’ (वापसी यात्रा) का आयोजन होगा।

29 जून (सोमवार) के कार्यक्रम का टाइम-टेबल:

कार्यक्रमसमय
सत्यनारायण पूजासुबह 10.00 बजे से
महा स्नान आरंभसुबह 10.30 बजे से
मंगल आरतीसुबह 11.15 बजे
सामूहिक होमसुबह 11.30 बजे
भोग अर्पण एवं महाप्रसाद वितरणदोपहर 12.00 बजे से

आयोजकों की अपील: नागा मंदिर ट्रस्ट ने शहर के सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे सोमवार को सपरिवार इस महा स्नान उत्सव में शामिल होकर भगवान का महाप्रसाद ग्रहण करें और पुण्य के भागी बनें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: एसएसपी ने ली ग्रामीण पुलिस की ‘क्राइम मीटिंग’, ड्रग्स तस्करों पर नकेल, पेंडिंग वारंट और ‘ई-साक्ष्य’ लागू करने के सख्त निर्देश

June 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगोवासियों के लिए खुशखबरी! NH-33 पर ‘फेज-2 पार्ट-B’ जलापूर्ति पाइपलाइन का काम शुरू, मेयर ने किया निरीक्षण

June 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :एहसीन इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 23, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.