
रांंची.
दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल में चल रहे विकासात्मक कार्यों (डेवलपमेंट वर्क) की वजह से ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। रेलवे के कोलकाता मुख्यालय द्वारा सोमवार को जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 22 जून से लेकर 28 जून 2026 तक कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द और मार्ग परिवर्तित (डायवर्ट) किया गया है।
घर से स्टेशन निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें:
READ MORE :East Central Railway :झारखंड-बिहार के यात्रियों के लिए महा-अलर्ट! 14 ट्रेनें रद्द, ‘गरीब रथ’ और ‘शक्तिपुंज’ समेत 16 का बदला रूट; घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट
ये 2 ट्रेनें रहेंगी पूर्ण रूप से रद्द (Cancelled Trains)
धनबाद मंडल में ब्लॉक के कारण रांची और सासाराम के बीच चलने वाली अप और डाउन, दोनों एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है:
18635 रांची–सासाराम एक्सप्रेस: 23, 24, 25, 26 और 27 जून 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी।
18636 सासाराम–रांची एक्सप्रेस: 23, 24, 25, 26, 27 और 28 जून 2026 को अपनी यात्रा प्रारंभ नहीं करेगी।
इन 12 प्रमुख ट्रेनों का बदला गया रास्ता (Diverted Trains)
रेलवे प्रशासन ने दिल्ली, जम्मू, बनारस और विशाखापट्टनम जाने वाली 12 महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके तय रास्ते के बजाय मूरी-बोकारो स्टील सिटी-राजाबेड़ा-गोमो-गया के रास्ते चलाने का फैसला लिया है। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:
12873 हटिया–नई दिल्ली एक्सप्रेस: 23 और 25 जून को मूरी, बोकारो स्टील सिटी, राजाबेड़ा, एनएससीबी गोमो, गया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) और चुनार के रास्ते चलेगी।
12877 रांची जंक्शन–नई दिल्ली एक्सप्रेस: 23 और 26 जून को मूरी, बोकारो, राजाबेड़ा, गोमो, गया और सोन नगर के रास्ते जाएगी।
18101 टाटानगर–जम्मू तवी एक्सप्रेस: 24 और 26 जून को मूरी, बोकारो, गोमो, गया, डेहरी ऑन सोन, डीडीयू और चुनार के रास्ते चलेगी।
18309 संबलपुर–जम्मू तवी एक्सप्रेस: 23, 25 और 27 जून को मूरी-बोकारो-गोमो-गया-डेहरी ऑन सोन-डीडीयू-चुनार होकर जाएगी।
18611 रांची–बनारस एक्सप्रेस: 22, 23, 25 और 26 जून को मूरी-बोकारो-गोमो-गया-सोन नगर के रास्ते चलेगी।
18523 विशाखापट्टनम–बनारस एक्सप्रेस: 24 जून को मूरी-बोकारो स्टील सिटी-राजाबेड़ा-गोमो-गया-सोन नगर के रास्ते सफर तय करेगी।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS :आदित्यपुर स्टेशन के यात्रियों के लिए GOOD NEWS! ‘क्विक वाटरिंग सिस्टम’ तैयार, अब मिनटों में भरेगा पानी, नहीं होंगी ट्रेनें लेट
वापसी में इन 6 ट्रेनों का रूट रहेगा डायवर्ट:
18102 जम्मू तवी–टाटानगर एक्सप्रेस: 22 और 24 जून को चुनार, डीडीयू, डेहरी ऑन सोन, गया, गोमो, बोकारो और मूरी के रास्ते टाटानगर आएगी।
18310 जम्मू तवी–संबलपुर एक्सप्रेस: 23 और 25 जून को चुनार-डीडीयू-डेहरी-गया-गोमो-राजाबेड़ा-बोकारो-मूरी होकर चलेगी।
12878 नई दिल्ली–रांची एक्सप्रेस: 23 और 25 जून को सोन नगर, गया, गोमो, राजाबेड़ा, बोकारो और मूरी के रास्ते रांची पहुंचेगी।
12874 आनंद विहार–हटिया एक्सप्रेस: 23, 24 और 26 जून को चुनार-डीडीयू-सोन नगर-गया-गोमो-राजाबेड़ा-बोकारो-मूरी के रास्ते चलेगी।
18524 बनारस–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस: 25 जून को सोन नगर-गया-गोमो-राजाबेड़ा-बोकारो-मूरी होकर जाएगी।
18612 बनारस–रांची एक्सप्रेस: 23, 24, 26 और 27 जून को सोन नगर-गया-गोमो-राजाबेड़ा-बोकारो-मूरी के रास्ते रांची आएगी।

