
जमशेदपुर, 20 जुलाई – लायंस क्लब के जॉन-सी चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण जॉन मीटिंग का आयोजन हुआ, जिसमें जॉन-सी के अंतर्गत आने वाले चार क्लब—लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत, कालीमाटी, नॉर्थ और स्टील सिटी के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्षों ने भाग लिया।


इस बैठक का मुख्य उद्देश्य इन क्लबों के बीच आपसी समन्वय को सशक्त करना और समाजसेवा के आगामी कार्यों की योजना तैयार करना था। बैठक में विशेष रूप से रिजन चेयरपर्सन श्री अशोक खंडेलवाल उपस्थित रहे। चारों क्लबों की ओर से उनका स्वागत जॉन चेयरपर्सन भरत सिंह ने किया।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS :NIT जमशेदपुर और IFQM के बीच समझौता, गुणवत्ता शिक्षा और उद्योग सहयोग का नया अध्याय
बैठक में क्लबों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सामाजिक सेवाओं की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इसमें स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, शिक्षा सहायता और पर्यावरण सरंक्षण जैसे कार्य शामिल रहे। भरत सिंह ने सभी क्लबों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में और प्रभावी योजनाओं के लिए आपसी सहयोग पर बल दिया।
इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत ने दो नए सदस्यों को जोड़ा। क्लब की अध्यक्ष अंजुला सिंह ने ज्योति सिंह को और करन गोराई ने संजय सेन को सदस्यता दिलाई। वहीं, लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी ने भी एक नए सदस्य को क्लब मेमें शामिल किया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले महीनों में जरूरतमंदों के लिए हेल्थ चेकअप कैंप, वृक्षारोपण अभियान और बाल शिक्षा सहायता जैसे कार्यक्रम सामूहिक रूप से आयोजित किए जाएंगे। सभी क्लबों ने एकजुट होकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
इस मौके पर प्रमुख रूप से अंजुला सिंह, सुनीता सिंह, वीणा चौधरी, बी.सी. केडिया, शुभम वाजपेयी, अमृता कुलताज, रविंदर कौर, विश्वनाथ पात्रो, मंजु कालिंदी, आयुष्मान सिंह, सौरभ आनंद, मीनल शर्मा, राजेश सिंह, करन गोराई, ज्योति सिंह एवं संजय सेन उपस्थित रहे।
लायन भरत सिंह ने इस बैठक को सेवा, संवाद और संकल्प की एक मिसाल बताते हुए कहा कि जब सभी क्लब एकजुट होकर कार्य करेंगे, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन अवश्य आएगा।


