
जमशेदपुर, 23 जुलाई 2025:


मिथिला सांस्कृतिक परिषद, गोलमुरी में मिथिला समाज की मिथिलानियों द्वारा सावन मास के पावन अवसर पर सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व संयोजक माला चौधरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और देवों के देव महादेव के स्मरण के साथ हुई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS : अल्टीमेट ग्लोरी अवॉर्ड 2025 का आयोजन 10 अगस्त को, पद्मश्री जया प्रदा होंगी मुख्य अतिथि
माला चौधरी ने बाबा भोलेनाथ और बाबा विद्यापति को नमन करते हुए स्वागत भाषण में कहा कि सावन महोत्सव माँ जानकी की भूमि मिथिला की परंपरा, संस्कृति और लोकभावनाओं को जीवंत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से युवतियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया गया है।
READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS : भागवत कथा का श्रवण करने से राजा परीक्षित का हुआ उत्थान -मयंक
कार्यक्रम में अनेक रंगारंग प्रस्तुतियों ने लोगों को भावविभोर कर दिया।
रूपम जी ने मधुस्वार्णी पर्व पर आधारित नृत्य-नाटिका की सजीव प्रस्तुति दी।
अंजू कात्यात्री, डेज़ी ठाकुर, नीलम झा, निर्मला मिश्रा ने पारंपरिक मिथिला गीतों की प्रस्तुति दी।
सामूहिक नृत्य में अदिति अध्या, सरिता चौधरी और वंदना झा ने दर्शकों को मिथिला की सांस्कृतिक छटा से रूबरू कराया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित क्विज सत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक प्रश्नों के माध्यम से महिलाओं में जागरूकता और उत्साह का संचार हुआ। इसका संचालन मधु झा और रंजना खां ने सफलतापूर्वक किया।
रूबी झा के कुशल मंच संचालन ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक झूले की विशेष सजावट की गई थी, जिसमें महिलाओं ने सावन की मस्ती का भरपूर आनंद लिया। साथ ही पारंपरिक भोज में मिथिला के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए, जो सभी को अत्यंत पसंद आए।
कार्यक्रम की सफलता पर संयोजक माला चौधरी ने मिथिलानी समाज और मिथिला सांस्कृतिक परिषद, जमशेदपुर का आभार व्यक्त किया।
इस आयोजन में मुख्य भूमिका में गायत्री, पिंकी झा, घुली झा, विभा राय, रुनु और रूबी झा सहित कई अन्य महिलाएँ सक्रिय रहीं।


