
जमशेदपुर.
शहर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित बड़ौदा घाट के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक स्कूटी के अंदर बड़ा और खतरनाक सांप फंसा हुआ मिला. स्कूटी मालिक मनीष कुमार की गाड़ी के हैंडल और फ्रंट कवर के पास सांप छिपे होने की जानकारी मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई.
सांप की सूचना पर पहुंचे छोटू ने स्कूटी के अंदर से निकाला सांप
दरअसल बागबेड़ा के बड़ौदा घाट के पास मनीष कुमार नामक व्यक्ति ने अपनी स्कूटी के पास रखे बोरे में सांप घुसते देखा तो स्नेक सेवर मिथिलेश श्रीवास्तव उर्फ छोटू को इसकी सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा दस्ताने पहनकर मौके पर पहुंचे छोटू ने सांप की खोजबीन शुरु की, तब वह बोरे में नहीं मिला. इधर-उधर देखने के बाद छोटू ने उसे स्कूटी के अंदर से खोज निकाला और रेस्क्यू किया. उन्होंने बेहद सावधानी और सूझबूझ के साथ स्कूटी के आगे के हिस्से को खोलकर फिर सांप को पकड़ा और सुरक्षित बाहर निकाला.
लोगों ने ली राहत की सांस, छोटू ने सांप को जंगल में छोड़ा
सांप के बाहर निकलते ही वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. मिली जानकारी के अनुसार स्नेक सेवर छोटू ने सांप को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाए बिना सुरक्षित पास के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया. स्थानीय लोगों ने स्नेक सेवर की इस त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ की सराहना की.
धामन प्रजाति का था सांप
छोटू ने बताया कि रेस्क्यू किया गपा सांप धामन (Indian rat snake)प्रजाति का था. धामन एक सामान्य, बिना जहर वाला और बहुत तेजी से चलने वाला सांप है. इसके काटने से इंसानों को गंभीर खतरा नहीं होता. इसे ‘किसान मित्र’ कहा जाता है क्योंकि यह खेतों से चूहे खाकर फसलों को नुकसान से बचाता है.
छोटू की अपील
छोटू ने अपील की कि किसी भी प्रकार के सांप दिखने पर वन विभाग या उन्हें मोबाइल नंबर पर 9006138085 पर सूचित करें, सांप को बिल्कुल भी न छेड़ें और न ही घबराहट में कोई गलत कदम उठाएं. सभी सांप जहरीले नहीं होते, लेकिन अगर सांप ने काट लिया हो, तो बिना समय गंवाए नजदीकी अस्पताल ले जाएं ताकि समय पर एंटी वेनम(जहर रोधी दवा) दिया जा सके.
@anniamrita बागबेड़ा में स्कूटी के अंदर छिपा मिला धामन सांप
बड़ौदा घाट के पास स्कूटी के अंदर सांप मिलने से मची हलचल। स्नेक सेवर मिथिलेश श्रीवास्तव उर्फ छोटू ने सावधानी से सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। धामन प्रजाति का गैर-जहरीला सांप जंगल में छोड़ा गया।
⚠️ सांप दिखे तो छेड़छाड़ न करें, प्रशिक्षित रेस्क्यूअर को सूचना दें।
📞 9006138085
#Jamshedpur #JamshedpurNews #Bagbera #SnakeRescue #DhamanSnake #IndianRatSnake #JharkhandNews #WildlifeRescue— Bihar Jharkhand News Network (@BJNN02) October 9, 2026

