Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News: शांति समिति से होगी भू-माफिया और अपराधियों की छुट्टी, BJP नेता की शिकायत पर SSP का सख्त आदेश
Breaking News

Jamshedpur News: शांति समिति से होगी भू-माफिया और अपराधियों की छुट्टी, BJP नेता की शिकायत पर SSP का सख्त आदेश

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर ।

पुलिस प्रशासन ने थाना और केंद्रीय स्तर की ‘शांति समितियों’ (Shanti Samiti) में आपराधिक पृष्ठभूमि और भूमि विवादों से जुड़े लोगों की घुसपैठ पर अब बेहद सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि समाज में विवादित छवि रखने वाले लोगों को अब शांति समिति जैसे प्रतिष्ठित और जिम्मेदार मंचों पर कोई जगह नहीं मिलेगी।

READ MORE :Jamshedpur News :टीएमएच में गरीबों के इलाज और सीएसआर खर्च को लेकर टाटा स्टील व अन्य कंपनियों पर उठे सवाल

BJP नेता Ankit Anand की शिकायत पर हुआ बड़ा एक्शन
यह बड़ी कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व जिला प्रवक्ता और व्हिसल-ब्लोअर Ankit Anand की उस शिकायत के बाद हुई है, जिसमें उन्होंने शांति समितियों में गलत तत्वों की सक्रियता पर गंभीर सवाल उठाए थे। ज्ञात हो कि बीते मार्च महीने में अंकित आनंद ने डीजीपी (DGP), जिला उपायुक्त (DC) और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) को पत्र लिखकर मांग की थी कि शांति समितियों से भू-माफिया, अतिक्रमणकारी और आपराधिक मामलों से जुड़े लोगों को तत्काल प्रभाव से बाहर का रास्ता दिखाया जाए।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आईजी Manoj Kaushik ने जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) Piyush Pandey ने नगर (City SP) और ग्रामीण पुलिस अधीक्षकों (Rural SP) को इस दिशा में सख्त और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश जारी कर दिया है।

थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश: संदिग्धों पर रहेगी पैनी नजर
SSP के कड़े निर्देश के बाद नगर एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षकों ने अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों (DSP) और थाना प्रभारियों को स्पष्ट आदेश दे दिया है। आदेश में कहा गया है कि:

जिन व्यक्तियों पर भूमि अतिक्रमण, विवादित गतिविधियों या किसी भी प्रकार के आपराधिक मामलों के आरोप दर्ज हैं, उन्हें शांति समिति का सदस्य किसी भी हाल में नामित न किया जाए।

पूर्व से शामिल ऐसे दागी लोगों को बाहर किया जाए।

ऐसे विवादित लोगों की गतिविधियों पर थाने के स्तर से विशेष निगरानी (Surveillance) रखी जाए और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाए।

हाल ही में अंकित आनंद ने विशेष रूप से टेल्को थाना शांति समिति और केंद्रीय शांति समिति में सक्रिय कुछ विवादित तत्वों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए थे। उनका तर्क था कि अक्सर सेवा भाव रखने वाले भद्र लोगों को ऐसे मंचों से दूर रखा जाता है, जबकि गलत गतिविधियों में शामिल लोगों को यहां संरक्षण मिलता है।

READ MORE :Jamshedpur News: बिजली-पानी संकट पर JMM-कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, Raghubar Das के नेतृत्व में DC ऑफिस पर होगा बड़ा प्रदर्शन

समाजसेवियों और युवाओं को जोड़ने की उठी मांग
पुलिस प्रशासन के इस त्वरित और कड़े कदम का स्वागत करते हुए Ankit Anand ने वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, नगर एसपी और ग्रामीण एसपी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दागी चेहरों के हटने से शांति समितियों की विश्वसनीयता और गरिमा फिर से मजबूत होगी।

इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से एक नई मांग करते हुए सुझाव दिया है कि सड़क दुर्घटना, आपदा प्रबंधन और सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से सक्रिय रहने वाले शहर के युवाओं और समाजसेवियों को शांति समिति से जोड़ा जाना चाहिए। इससे पुलिस और आम समाज के बीच एक बेहतर और सकारात्मक समन्वय स्थापित हो सकेगा।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: 25 साल बाद भी Jamshedpur में पेयजल विभाग का कार्यालय नहीं, BJP नेता Nandji Prasad ने Hemant सरकार को दी जन आंदोलन की चेतावनी

May 7, 2026

Seraikela-Kharsawan News :13 मई को सरायकेला में लगेगा विशाल रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर B-Tech वालों के लिए शानदार मौका

May 7, 2026

Jamshedpur News : कदमा पुलिस ने किया चेन छिनतई का भंडाफोड़, 3 अपराधी गिरफ्तार, सोना और कैश बरामद

May 7, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.