
जमशेदपुर।
झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष, दर्जनों कंपनियों के मजदूर संगठनों के अध्यक्ष एवं प्रख्यात मजदूर नेता राकेश्वर पांडे का जन्मदिन जमशेदपुर में पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक सेवा, आध्यात्मिकता और जनसंपर्क का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने उनके सामाजिक सरोकारों को एक बार फिर उजागर किया।

READ MORE : Jamshedpur News :बिष्टुपुर तुलसी भवन में होगा 15 से 21 जनवरी तक भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव
पूजा-अर्चना से हुई दिन की शुरुआत
जन्मदिन की शुरुआत सुबह बेला में राकेश्वर पांडे ने अपने पूरे परिवार के साथ राम मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की। इसके पश्चात वे बिष्टुपुर स्थित अपने आवास पहुंचे, जहां समर्थकों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ पहले से मौजूद थी।
समर्थकों के साथ मनाया जन्मदिन
बिष्टुपुर स्थित आवास पर सैकड़ों समर्थकों की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। जमशेदपुर सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने मंत्रोच्चारण के साथ उन्हें पगड़ी पहनाई, अंगवस्त्र, शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान केक, मिठाइयों और जलपान का भी वितरण किया गया।
निक्को पार्क और चेशायर होम में सेवा कार्य
इसके बाद राकेश्वर पांडे निक्को पार्क पहुंचे, जहां निक्को पार्क प्रबंधन की ओर से उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी गई। निक्को पार्क परिसर स्थित चेशायर होम के बच्चों के बीच उन्होंने कंबल वितरण किया और उनके साथ भोजन कर कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
वृद्ध एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण
सेवा कार्यों की कड़ी में वे बर्मामाइंस स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचे, जहां जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए। इसके बाद आदित्यपुर स्थित पार्वती घाट के समीप वृद्धा आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को कंबल बांटे और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
भजन संध्या के साथ समापन
दिनभर चले कार्यक्रमों का समापन संध्या बेला में उनके आवास पर आयोजित भजन संध्या के साथ हुआ। भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया और उपस्थित लोगों ने आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।
शुभचिंतकों की उमड़ी भीड़
इस अवसर पर विभिन्न कंपनियों के पदाधिकारी, समाजसेवी, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। सभी ने राकेश्वर पांडे को दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।






