
जमशेदपुर।


पंजाबी अभिनेता संदीप सिंह सिद्धू उर्फ दीप सिद्धू की अंतिम अरदास और भोग का कार्यक्रम गुरुवार को पंजाब के गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में आज हुआ। वहीं गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो में भी उनकी स्मृति में शाम को कीर्तन समागम आयोजित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए अरदास की गयी।
गुरुवार को मानगो गुरुद्वारा में शाम के दीवान को दीप सिद्धू को समर्पित किया गया। जिसमें उनकी आत्मा की शांति के लिए रागी गुरप्रीत सिंह व नवजोत सिंह द्वारा शब्द गायन किया गया। उपरांत उनके नाम की अरदास भी की गई।
इस अवसर पर संगत को सम्बोधित करते हुए मानगो गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि शहीद दीप सिद्धू सिख कौम के हीरा थे और उनका असामयिक जाना सिख कौम को बहुत बड़ा धक्का है। सिख कौम उनको कभी नही भुला पायेगी। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान किसानों के हक़ में आवाज बुलंद की थी।
दीप सिद्धू के लिए जो बोले सो निहाल, सतश्रीअकाल का उदघोष भी किया गया। स्मृति समागम को सफल बनाने में मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू के अलावा कुलदीप सिंह, हीरा सिंह, सुखवंत सिंह सुक्खू, सुखदेव सिंह, सरबजीत सिंह, भगत सिंह व अमृपाल सिंह का विशेष योगदान रहा।


