
जमशेदपुर, 26 जुलाई


पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। जिला प्रशासन ने इस पर गंभीर चिंता जताते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।
RAED MORE : BIHAR NEWS : हरिप्रसाद साह की प्रतिमा का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे अनावरण
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, खरकई नदी का जलस्तर 3.5 मीटर, जबकि स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर 0.20 मीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने सभी नगरीय निकायों और प्रखंड प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे जलजमाव की आशंका वाले क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करें।
READ MORE : AAJ KA RASIFAL : 26 जुलाई 2025 शनिवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी
प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित होने की सलाह दी है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
नागरिकों से अपील की गई है कि वे ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा नदी के किनारों की ओर न जाएं। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि हालात के अनुसार त्वरित निर्णय और राहत कार्य किए जाएंगे।

