
मधुबनी:


बिहार सरकार के पूर्व मंत्री हरिप्रसाद साह उर्फ हरिबाबू के प्रतिमा का शनिवार को लौकही में अनावरण करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी हो गई है। शनिवार दिन के 11:00 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर के द्वारा पटना से सीधे लौकही उच्च विद्यालय लैंड करेंगे। जिसके लेकर आगमन से।एक।दिन पहले शुक्रवार को जिले के डीएम और एसपी सहित तमाम आला अधिकारी इलाके का निरीक्षण करते रहे और आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।
शुक्रवार की शाम मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा, मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार, एडीएम मुकेश रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार पांडेय, फुलपरास एसडीओ अनिश कुमार और फुलपरास डीएसपी अमित कुमार के द्वारा प्रतिमा अनावरण स्थल, हेलीपैड स्थल, सड़क रूट चाट का निरीक्षण किया गया। प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के आने-जाने में किसी तरह का व्यवधान पैदा न हो इसके लिए कड़ी नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर डीएम और एसपी सहित ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। इलाके के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
READ MORE : AAJ KA RASIFAL : 26 जुलाई 2025 शनिवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी
विदित हो कि पूर्व मंत्री हरिप्रसाद साह उर्फ हरिबाबू समाजवादी विचारधारा के कद्दावर नेता थे। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा। इस बाबत पूछे जाने पर जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी हो चुकी है। सीएम के आगमन के मद्देनजर शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा जिलाधिकारी और एसपी के अगुवाई में एक संयुक्त ब्रीफिंक भी गई। आगमन को लेकर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, सतीश साह, सहदेव साह, शिव नारायण मंडल, बरूण बिहारी, जिप सदस्य रामलखन यादव, जिप सदस्य विनोद साह, अड़रिया संग्राम के लाल जी झा, रोहित झा, राजीव झा और समाजसेवी रितेश कुमार राय मौजूद रहे।


