
जमशेदपुर:
सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री अपने प्लेटिनम जुबिली वर्ष में ऐतिहासिक अध्याय जोड़ने जा रहा है। इस अवसर पर 26 जुलाई को दोपहर 11:55 बजे झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार चैम्बर भवन में उपस्थित रहेंगे। समारोह में कोल्हान क्षेत्र के चार विधायक — जमशेदपुर पश्चिम के श्री सरयू राय, बहरागोड़ा के श्री समीर मोहंती, पोटका के श्री संजीव सरदार, तथा जमशेदपुर पूर्वी की श्रीमती पूर्णिमा साहू भी मौजूद रहेंगे।


कोल्हान के विकास और स्थानीय उद्यमियों के सहयोग हेतु यह आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्यपाल झारखंड के विकास से जुड़ी नीतियों और योजनाओं पर व्यवसायियों से संवाद करेंगे।
चैम्बर भवन को भव्य रूप से सजाया गया है, और सुरक्षा को लेकर नगर आरक्षी अधीक्षक श्री कुमार शिवाशीष, बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश ठाकुर, तथा स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया है। इस बात की जानकारी मानद महासचिव श्री मानव केडिया ने दी।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :एम्स की मांग: सिंहभूम चैंबर ने जमशेदपुर में एम्स स्थापना का किया आग्रह
चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि यह जुबिली वर्ष संस्था के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सदस्य व्यवसाय और उद्यम के नए अवसरों से अवगत हो रहे हैं।
चैम्बर पदाधिकारियों — उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, तथा कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया ने व्यापारियों और उद्यमियों से समारोह में समय पर पहुंचने का आग्रह किया है।कार्यक्रम में भाग लेने वाले सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे सुबह 11:45 बजे तक अपने स्थान ग्रहण कर लें।


