
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा के सत्र 2025-26 के लिए मंगलवार को साकची स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में चुनाव संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव पदाधिकारी निशा सिंघल ने वोटों की गिनती के बाद ज्योति अग्रवाल को सात वोट से अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया। ज्योति अग्रवाल को 26 वोट और पूजा अग्रवाल को 19 वोट मिले। निवर्तमान अध्यक्ष कविता अग्रवाल ने बताया कि चुनाव पूर्व अध्यक्षों की निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कुल 45 मतदाताओं ने मतदान किया। स्टील सिटी सुरभि शाखा के सदस्यों ने ज्योति अग्रवाल को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन की नई उपलब्धियों की उम्मीद जताई।



