
जमशेदपुर.


टाटा स्टील और जमशेदपुर शहर के संस्थापक जे.एन.टाटा की 186वीं जयंती पर क्वाइन कलेक्टर क्लब,साकची में हर साल की तरह इस बार भी सिक्कों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा.प्रदर्शनी तीन दिनों तक सुबह दस बजे से रात 8बजे तक चलेगी.3मार्च को प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा.यह प्रदर्शनी 5मार्च तक चलेगी.
इस प्रदर्शनी के संबंध में क्लब के महासचिव प्रेम कुमार पीयूष ने बताया कि इस प्रदर्शनी में जे.एन.टाटा से संबंधित सिक्के,डाक टिकट,दुर्लभ टोकन,मेडल और एंटीक प्रदर्शित किए जाएंगे.प्रेम ने जमशेदपुरवासियों और आस पास रहनेवालों से निवेदन किया है कि वे अपना ज्ञान बढ़ाने और इतिहास जानने के लिए अपने परिवार और मित्रों के साथ प्रदर्शनी देखने जरुर आएं.


