
जमशेदपुर। झारखंड की राजनीति में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दलित नेता बैजनाथ राम को राज्यसभा भेजा है। इस फैसले की चौतरफा सराहना हो रही है। इसी कड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कद्दावर नेता बिनोद रजक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस फैसले का पुरजोर स्वागत किया है। रजक ने बैजनाथ राम जैसे एक जुझारू, कर्मठ और जमीन से जुड़े दलित नेता को उच्च सदन (राज्यसभा) भेजने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और उन्हें बधाई दी।

READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील शतरंज चैंपियनशिप 2026 में 87 खिलाड़ियों ने बिछाई बिसात, TSUISL के भोला नाथ बने ‘शतरंज के बादशाह’
दलित समाज के बीच गया सकारात्मक संदेश: बिनोद रजक
झामुमो नेता बिनोद रजक ने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह कदम ऐतिहासिक है। बैजनाथ राम को राज्यसभा भेजकर मुख्यमंत्री ने राज्य के दलित समाज के बीच एक बेहद सकारात्मक और मजबूत संदेश देने का काम किया है। उन्होंने साबित कर दिया है कि झारखंड सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति और दलित-शोषित वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: मानगो वासियों को मिलेगी जल संकट से मुक्ति, 1.41 करोड़ की जलापूर्ति योजनाओं को मिली हरी झंडी
नव निर्वाचित सांसद बैजनाथ राम की जीत पर जश्न
बिनोद रजक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम को भी इस शानदार जीत के लिए ढेरों शुभकामनाएं और बधाई दी। रजक ने उम्मीद जताई कि बैजनाथ राम राज्यसभा में झारखंड की जनता, विशेषकर दलितों और वंचितों की आवाज को पूरी प्रखरता के साथ उठाएंगे। इस फैसले के बाद से न केवल जमशेदपुर बल्कि पूरे झारखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं और दलित समुदाय में भारी उत्साह का माहौल है।

