
जमशेदपुर: झामुमो के दिवंगत नेता और झारखंड सरकार के मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिले के कई बड़े झामुमो नेता और कार्यकर्ता गिरिडीह पहुंचे और दिवंगत नेता को याद किया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:टाटानगर में 383.78 करोड़ से बनेगा वंदे भारत कोच डिपो, रेलवे बोर्ड ने दी स्वीकृति
विक्टर सोरेन के नेतृत्व में गिरिडीह पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में पार्टी नेताओं का एक दल गिरिडीह में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पहुंचा।वहां एकत्रित होकर सभी नेताओं ने दिवंगत सुदीब्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की और पार्टी व राज्य के विकास में उनके योगदान को याद किया।श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत झामुमो नेताओं ने सुदीब्य कुमार सोनू की शोक संतप्त पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।

