Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :बैकुंठ अपार्टमेंट से 20 लाख के गहने चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :बैकुंठ अपार्टमेंट से 20 लाख के गहने चोरी, पुलिस जांच में जुटी

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में स्थित मैडोना कॉम्प्लेक्स के बैकुंठ अपार्टमेंट से शुक्रवार की रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। इस घटना में तीसरे तल्ले पर रहने वाले सीए प्रवीण गोयल के घर से लगभग 18 से 20 लाख रुपए के जेवरात चोरी हो गए। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बैकुंठ अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले पर रहने वाले प्रवीण गोयल परिवार के साथ सुबह अपने एक तल्ले वाले फ्लैट में चले जाते हैं और रात के समय केवल सोने के लिए तीसरे तल्ले वाले फ्लैट में आते हैं। शुक्रवार सुबह भी परिवार के सदस्य अपने सामान्य फ्लैट में चले गए। जब रात के समय वे सोने के लिए तीसरे तल्ले वाले फ्लैट में पहुँचे, तो उन्होंने देखा कि घर का मुख्य ताला गायब था और बाहर दरवाजे पर चिटकनी लगी हुई थी।

फ्लैट में प्रवेश करने पर उन्होंने पाया कि घर के अंदर ताला काटा गया है और कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा है। सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह थी कि लगभग 18 से 20 लाख रुपए मूल्य के जेवरात चोरी हो चुके थे। प्रवीण गोयल ने बिना देर किए जुगसलाई थाना पुलिस को सूचना दी।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने पूरे फ्लैट का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस ने अपार्टमेंट के अन्य निवासियों से भी गहन पूछताछ की। हालांकि, जांच प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने किसी भी जानकारी को सार्वजनिक करने से साफ इनकार किया।

READ MORE :South Eastern Railway : Indigo फ्लाइट्स रद्द होने के बाद यात्रियों के लिए राहत, दक्षिण पूर्व रेलवे चलाएगी विशेष ट्रेनें

प्रवीण गोयल ने बताया कि चोरी की घटना से परिवार में काफी डर और चिंता व्याप्त है। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और आरोपी चोरों को पकड़ने के लिए पड़ोस के कैमरों और फ्लैट के सुरक्षा गार्डों से भी जानकारी जुटा रही है।

जुगसलाई थाना के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और संदिग्ध गतिविधि देखते ही तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस घटना ने अपार्टमेंट के निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

पुलिस का मानना है कि यह चोरी योजनाबद्ध तरीके से हुई है और आरोपी अपने निशाने पर पहले से ही घर को चिन्हित कर चुके थे। जांच अभी जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

READ MORE :South Eastern Railway :Indigo फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों की मदद को रेल मंत्रालय का बड़ा कदम,हावड़ा–CSMT के बीच एक-एक फेरा चलाएगी भारतीय रेल, इन स्टेशनों में होगा ठहराव

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS : जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा में मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों का भव्य सम्मान, युवाओं का बढ़ाया हौसला

July 8, 2026

ADITYAPUR NEWS : आदित्यपुर में अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, SP मनोज स्वर्गीयारी ने सड़कों पर उतरकर संभाली कमान

July 8, 2026

ADITYAPUR NEWS: Modern ‘Quick Watering System’ to Start at Adityapur Railway Station, Ending Train Delays Forever

July 8, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.