जमशेदपुर.
जमशेदपुर के बाराद्वारी क्षेत्र में ‘जननी सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम की पहल संपूर्ण आश्रय संस्था की अध्यक्ष सुष्मिता सरकार ने की. कार्यक्रम का आयोजन जननी सम्मान अखाड़ा के तत्वावधान में हुआ. कार्यक्रम का
उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मानित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना था. कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई. उनके साथ ही अन्य अतिथियों में प्रमुख रुप से ब्रह्मकुमारी की ज्ञान प्रचारक रूबी बहन, कृष्णा सिन्हा, मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी रह चुकी संध्या सिंह कार्यक्रम में शामिल रहीं.
समारोह में सामाजिक कार्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति व अन्य क्षेत्र में सक्रिय 50 महिलाओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया. ये महिलाएं परिवार और कार्य में तालमेल बिठाते हुए कठिन संघर्ष के साथ अपना मुकाम बना रही हैं.
READ MORE :Adityapur News :हजारीबाग घटना के विरोध में 2 अप्रैल को मशाल जुलूस, 3 अप्रैल को झारखंड बंद
इस अवसर पर सुष्मिता सरकार ने कहा कि “महिलाओं की सशक्त भागीदारी से ही समाज का समग्र विकास संभव है. जननी अखाड़ा सम्मान इसी सोच को आगे बढ़ाने का एक छोटा प्रयास है.कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. आयोजन ने महिलाओं के प्रति सम्मान और प्रेरणा का सकारात्मक संदेश दिया.
इन महिलाओं को मिला सम्मान–
डाॅ मेघा सिद्धेश, डाॅ मनोरमा सिद्धेश, सुधा, अनुराधा चौधरी, वनिता शर्मा, एडवोकेट श्वेता साहा, सुष्मिता कुजूर, मोनिका सिंह, पुष्पा महतो, अन्नी अमृता व अन्य.





