Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :साकची में आधुनिक सुविधायुक्त जिला स्तरीय दिशोम गुरु मेमोरियल पुस्तकालय का शुभारंभ
Breaking News

Jamshedpur News :साकची में आधुनिक सुविधायुक्त जिला स्तरीय दिशोम गुरु मेमोरियल पुस्तकालय का शुभारंभ

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 1, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर.

साकची स्ट्रेट माईल रोड स्थित नवनिर्मित जिला स्तरीय पुस्तकालय का शुभारंभ जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व विकास आयुक्त अरूण कुमार सिंह और उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में विधिवत किया गया. साकची में जिला स्तरीय पुस्तकालय को आधुनिक स्वरूप में आम जनता एवं पुस्तक प्रेमियों हेतु दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी के रूप में समर्पित किया गया.

जिला स्तरीय पुस्तकालय (दिशोम गुरु मेमोरियल लाईब्रेरी) के प्रथम तल में लाइब्रेरी, रीडिंग रूम, दुकानें, शौचालय, द्वितीय एवं तृतीय तल पर ज़िला विज्ञान केंद्र सह डिजिटल लाइब्रेरी, रीडिंग रूम व शौचालय, चतुर्थ तल में व्यावसायिक उपयोग के लिए सभागार(कुल एरिया 22, 500 स्क्वायर फीट) 9300 स्क्वायर फीट एरिया में बना है. कुल भवन- भवन में दो लिफ्ट व दो सीढ़ी की सुविधा व पूरे भवन परिसर में अग्निशामक यंत्र की विशेष व्यवस्था की गयी है.

जिला स्तरीय पुस्तकालय के शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी ने अपने संबोधन में कहा पुस्तक प्रेमियों एवं साहित्य प्रेमियों को शहर में दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी के रूप में नया केन्द्र समर्पित किया जा रहा है. लाईब्रेरी के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के छात्र छात्राओं को परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुविधा मिलेगी. इसके अलावे साहित्य एवं पुस्तक प्रेमी भी इस सुविधा से लाभांवित हो सकेंगे.
विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने संबोधन में कहा कि यह पुस्तकालय परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद साबित होगा. इससे जमशेदपुर को अध्ययन के नये केन्द्र के रूप में पहचान मिलेगी. लाइब्रेरी में गरीब एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मुफ्त में स्तरीय पुस्तकें एवं आम पाठकों के लिए एक विश्वस्तरीय अध्ययन सामग्री उपलब्ध रहेगी.

पूर्व विकास आयुक्त सह पूर्व अपर मुख्य सचिव सह पूर्व नगर विकास विभाग के सचिव अरूण कुमार सिंह ने कहा जिला प्रशासन के द्वारा लाइब्रेरी के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और आम पाठकों के लिए एक विश्वस्तरीय अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना बहुत ही सराहनीय कार्य है. इसके बेहतर संचालन एवं रख रखाव में समाज के सभी वर्ग की भागीदारी आवश्यक है.

इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और आम पाठकों के लिए एक विश्वस्तरीय अध्ययन सामग्री उपलब्ध रहेगी. विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ एक वातानुकूलित सभागार, पार्किंग की समुचित सुविधा मिलेगी. भवन के निचले तल पर दुकानों की व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा बिल्डिंग में एक डिजिटल लाइब्रेरी के साथ ही एक किताब की दुकान, एक बहुदेशीय हॉल, एक कॉफी शॉप और एक एटीएम की सुविधा मिलेगी. उपायुक्त ने कहा वर्तमान में 8 हजार किताबों की क्षमता वाली दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है. इस लाइब्रेरी में 30 हजार किताबें रहेंगी. पुस्तक प्रेमी यहां बैठ कर किताबें पढ़ सकेंगे. इन किताबों में इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, साइंस आदि के अलावा जनरल नॉलेज और बड़े-बड़े लेखकों की किताबें शामिल रहेंगी. भविष्य में इसमें किताबों की क्षमता को 30 हजार तक बढ़ाया जाएगा. इसके अतिरिक्त डिजिटल लाईब्रेरी की सुविधा भी उपलबध कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए आने वाले लोग जो भी सुझाव देंगे, उसके अनुसार इस लाइब्रेरी की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा. डीसी ने बताया कि इस लाइब्रेरी को संचालित करने के लिए पांच अधिकारियों की एक टीम बना दी गई है. यह टीम इस लाइब्रेरी की गतिविधियों पर नजर रखेगी.

लाईब्रेरी के उद्धाटन के मौके पर उपायुक्त ने कहा कि इस लाईब्रेरी से छात्र-छात्राओं को पढ़ने की सामग्री मिलेगी. यही नहीं, प्रतियोगी छात्राओं के लिए भी यहां कई पत्रिकाएं और किताबें होंगी. उन्होंने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है. भविष्य में सरकार यहां किताबों की संख्या और बढ़ाएगी. सुविधाओं में भी इजाफा होगा. यही नहीं, यहां निरंतर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी. यहां बैठ कर छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकते हैं. उन्होने बताया कि लाईब्रेरी हेतु लोगों के द्वारा किताबों को डोनेट भी किया गया है.

इस अवसर पर विधायक मंगल कालिन्दी, विधायक पूर्णिमा साहू के अलावा पूर्व विकास आयुक्त सह पूर्व अपर मुख्य सचिव सह पूर्व नगर विकास विभाग के सचिव अरूण कुमार सिंह, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार सहित बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी और मीडियाकर्मी मौजूद थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: धातकीडीह फायरिंग कांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अवैध हथियार और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

May 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: तैलिक साहू महासभा ने आईसीएसई टॉपर सोनाक्षी चन्द्रा को किया सम्मानित, बढ़ाया समाज का मान

May 4, 2026

BHAGALPUR NEWS: बिहार की लाइफलाइन विक्रमशिला सेतु का बड़ा हिस्सा गंगा में समाया, आवागमन पूरी तरह ठप

May 4, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.