
जमशेदपुर।
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस में विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ डीएसडब्ल्यू डॉ किश्वर आरा मैडम के द्वारा किया गया जिन्होंने सर्वप्रथम छात्राओं को वातावरण में होने वाले बदलाव से अवगत कराते हुए छात्राओं को वृक्षारोपण के लिए बढ़ावा दिया। वृक्ष से होने वाले लाभ से सभी को अवगत कराया एवं जामुन के पौधे को लगाया। साथ ही कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ कामिनी, डॉ रत्ना आदि ने भी पौधारोपण किया । इस कार्यक्रम में सभी छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।पौधे में नीम, जामुन, तुलसी जैसे औषधीय एवं अमरूद ,केला ,नींबू ,आम, पपीता जैसे फलों के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पूर्ति ,एनएसएस ऑफिसर डॉ सुनीता कुमारी, डॉ डी पुष्प लता , डॉ छगनलाल अग्रवाल एवं सभी छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।




