
जमशेदपुर.

जमशेदपुर मुद्रा उत्सव 2026 का आयोजन 16 से 18 जनवरी 2026 तक जमशेदपुर सिक्का संग्रहालय में किया जा रहा है. इस तीन दिवसीय उत्सव में देश भर के 20 से अधिक सिक्का संग्रहकर्ता अपनी दुर्लभ सिक्कों की प्रदर्शनी लगाएंगे. इस अवसर पर सिक्कों के जरिये लोगों को भारतीय संस्कृति, पुरातत्व और इतिहास की झलक देखने का मौका मिलेगा. स्कूली बच्चों के लिए सिक्कों के बारे में ज्ञान अर्जित करने का अवसर होगा.
सिक्कों की प्रदर्शनी
————————-
इस उत्सव में ब्रिटिश काल से लेकर रिपब्लिक इंडिया के सिक्के प्रदर्शित किए जाएंगे. देश भर के सिक्का संग्रहकर्ता अपनी दुर्लभ सिक्कों की प्रदर्शनी लगाएंगे. इस उत्सव का आयोजन जमशेदपुर कॉइन क्लब कर रहा है. जमशेदपुर वासियों के लिए भारतीय संस्कृति और इतिहास की झलक देखने का यह एक अच्छा अवसर होगा.
सिक्के इकट्ठा करने वाले क्लब के सदस्य यहां अपना कलेक्शन दिखाएंगे. एक दिलचस्प बात यह है कि कोई भी सिक्कों को इकट्ठा करने के बारे में यहां सीख सकता है. जमशेदपुर मुद्रा उत्सव पिछले कई सालों से आयोजित किया जा रहा है.
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :ईमानदारी की मिसाल: रिसॉर्ट में मिला सोने का लॉकेट सही हाथों तक पहुंचा
समिति के जनरल सेक्रेटरी प्रेम पीयूष कुमार ने उपरोक्त जानकारियां देते हुए कहा कि लोगों को इस उत्सव का बेसब्री से इंतजार रहता है.


