Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :जदयू ने किया मानगो नगर निगम की ढुलमूल कार्यप्रणाली पर जोरदार प्रहार,सुविधा नहीं तो क्यों बढ़ाया होल्डिंग टैक्स?
Breaking News

Jamshedpur News :जदयू ने किया मानगो नगर निगम की ढुलमूल कार्यप्रणाली पर जोरदार प्रहार,सुविधा नहीं तो क्यों बढ़ाया होल्डिंग टैक्स?

कार्यप्रणाली सुधारे नगर निगम वरना बड़ा आंदोलन
BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर:

जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) ने मानगो नगर निगम की ढुलमूल और जनविरोधी कार्यप्रणाली को लेकर गुरुवार को जोरदार विरोध दर्ज कराया। नगर निगम की बदहाल नागरिक सुविधाओं, होल्डिंग टैक्स में अप्रत्याशित बढ़ोतरी, पेयजल संकट, सफाई व्यवस्था, जलनिकासी और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं को लेकर जदयू नेताओं ने तीखा हमला बोला और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :ईमानदारी की मिसाल: रिसॉर्ट में मिला सोने का लॉकेट सही हाथों तक पहुंचा

होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी पर सीधा सवाल

जदयू के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी आम जनता पर सीधा आर्थिक बोझ है। जब मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, नालियां और सड़कें जर्जर हैं और दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है, तब टैक्स बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं बनता। उन्होंने इसे जनविरोधी कदम बताते हुए निगम कार्यालय के सामने जवाबदेही तय करने के लिए नोटिस बोर्ड लगाने की मांग की।

पानी और सफाई व्यवस्था पूरी तरह फेल

जदयू जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि मानगो, उलीडीह, आजादनगर और एमजीएम क्षेत्र में पानी, नाली, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट की स्थिति बेहद दयनीय है। कई इलाकों में लोग रात 12 बजे तक पानी का इंतजार करने को मजबूर हैं। यह नगर निगम प्रशासन की घोर विफलता है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

युवाओं में आक्रोश, सड़कों पर उतरने की चेतावनी

पूर्वी सिंहभूम युवा जदयू अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि निगम की अव्यवस्था से युवा और आम नागरिक दोनों परेशान हैं। स्ट्रीट लाइट बंद हैं, कचरा उठाव ठप है और अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रमाणपत्र बनाने में दलाल हावी हैं और टेंडर प्रक्रिया में कमीशनखोरी चल रही है। यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो युवा शक्ति सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी।

READ MORE :Jharkhand News :जमशेदपुर के बेटे की साहित्यिक उड़ान: विद्या भारती चिन्मय विद्यालय के पूर्व छात्र श्रेयांश अंकित का तीसरा उपन्यास ‘द वेट ऑफ फॉरगॉटन थिंग्स’ विश्व पुस्तक मेले में लॉन्च

पानी को लेकर प्रोपेगेंडा का आरोप

विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि (मानगो) पप्पू सिंह ने कहा कि बालीगुमा की पानी टंकी तैयार है, इसके बावजूद पानी को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक जनसुविधाओं को बहाल करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। वहीं, जनसुविधा प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने कहा कि यदि नगर निगम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं करता है तो व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा।

उप नगर आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के बाद जदयू प्रतिनिधिमंडल ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को विस्तृत ज्ञापन सौंपकर नागरिक समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। कार्यक्रम का संचालन पूर्वी सिंहभूम जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू ने किया।

कार्यक्रम में बड़ी भागीदारी

कार्यक्रम में महिला जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू सिंह, जिला अध्यक्ष अमृता मिश्रा, जिला सचिव कन्हैया ओझा, प्रेम सक्सेना, विकास साहनी, आकाश शाह, आफताब अहमद सिद्दिकी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश प्रसाद, महानगर महिला अध्यक्ष ऊषा यादव, थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह, लालू गौड़, मुश्ताक अहमद, तारक मुखर्जी, चुन्नू भूमिज, अर्जुन यादव, शमशाद खान, विनोद राय, शंकर कर्मकार, बबलू कुमार, राजन राजपूत, राकेश कुमार, धनोज सिंह, अशोक सिंह, बिनोद सिंह, पासवान जी, विकास कुमार, मनोज सिंह, दीपक गौड़, ममता सिंह, ममता ठाकुर, मल्लिका प्रामाणिक, विजय सिंह, पवन सिंह, शेषनाथ पाठक, भवानी सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, टुनटुन सिंह, किशोर कुमार, शहबाजुद्दीन, फरहान अख्तर, गैस राजा खान आदि मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: साकची बाजार में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण हटाया और कटे ताबड़तोड़ चालान

June 11, 2026

DEHRADUN NEWS: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ हर विद्या पर कार्य करेगा, चंद्रवीर गायत्री का बड़ा बयान

June 11, 2026

NEW DELHI NEWS: झारखंड के समग्र विकास के लिए हेमंत सोरेन का बड़ा रोडमैप, नीति आयोग की बैठक में केंद्र से की ये प्रमुख मांगें

June 11, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.