
जमशेदपुर।


समाज में ईमानदारी और मानवीय मूल्यों की पहचान आज भी कायम है। इसका प्रमाण सरदार पटेल कॉलेज ऑफ फार्मेसी के निदेशक उपेंद्र प्रसाद ने दिया। उन्होंने नेचर लैंड रिजॉर्ट, गालूडीह में मिला सोने का लॉकेट उसके वास्तविक स्वामी को सौंपकर सराहनीय पहल की।
READ MORE :Jamshedpur News :नदियों का संरक्षण नहीं किया तो भारी कीमत चुकानी पड़ेगीःसरयू राय
जानकारी के अनुसार, 11 जनवरी को उपेंद्र प्रसाद अपने परिवार के साथ नेचर लैंड रिजॉर्ट में भोजन करने गए थे। इसी दौरान उन्हें परिसर में एक सोने का लॉकेट मिला। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना रिसॉर्ट प्रबंधन को दी और लॉकेट को सुरक्षित रखवाया।
READ MORE :Jamshedpur News :उद्योगपति देवांग गांधी के बेटे कैरव गांधी का अपहरण, फिरौती न देने पर हत्या की धमकी
इधर, कदमा निवासी विमल कुमार प्रसाद ने बताया कि 7 जनवरी को वे अपनी पत्नी एवं मित्रों के साथ नेचर लैंड रिजॉर्ट में पिकनिक मनाने गए थे। उसी दौरान उनकी पत्नी के गले से सोने का लॉकेट कहीं गिर गया था। काफी खोजबीन के बावजूद लॉकेट नहीं मिलने पर उन्होंने रिसॉर्ट मैनेजर को इसकी जानकारी दी और अपना संपर्क नंबर भी साझा किया था।
रिसॉर्ट प्रबंधन के सहयोग से उपेंद्र प्रसाद ने विमल कुमार प्रसाद को अपने निवास विजय गार्डन, बारीडीह बुलाकर लॉकेट उन्हें सौंप दिया। गुम लॉकेट वापस पाकर दंपति बेहद खुश नजर आए और उन्होंने उपेंद्र प्रसाद के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार जताया।


