
जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी जनमानस को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि धनतेरस का यह पावन पर्व हमारे जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों का प्रतीक है।


श्री महतो ने कहा, “धनतेरस का यह पर्व हमें अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने और समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।”
उन्होंने सभी से अपील की कि वे इस पर्व को मनाते हुए अपने आसपास के लोगों के साथ खुशियों को बांटें और समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाएं।
सांसद श्री महतो ने सभी को धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “यह पर्व हमारे जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।”


