
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की मानगो शाखा के तत्वावधान में 7 अक्टूबर बुधवार को डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत संध्या 5.30 बजे से समाज के विभिन्न आयु वर्गों के लिए आयोजित विविध प्रतियोगिताओं के साथ होगी, जबकि मुख्य समारोह का दीप प्रज्वलन संध्या 6.45 बजे होगा। इस दौरान होने वाली प्रतियोगिताएं व समय सारिणी निम्न प्रकार हैंः- चुनरी की गाँठ, फुग्गे की ठाठ संध्या 5.30 बजे (सभी वर्गों के लिए, संयोजिका संजना अग्रवाल)। ग्लास में अटका, पानी में भटका, संध्या 5.45 बजे (सभी वर्गों के लिए, संयोजिका नीतू अग्रवाल)। बच के रहना रे बाबा, फूटेगा फुग्गा संध्या 6.30 बजे (15 वर्ष से अधिक उम्र के लिए, संयोजक पायल-गगन रुस्तगी)। नंबर कटेगा शोर मचेगा एवं फिल्मी चक्कर संध्या 7 बजे (सभी अतिथियों के लिए, संचालन प्रेम अग्रवाल)। इन सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को शाखा एवं जिला स्तर पर आकर्षक उपहारों से पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी शाखा अध्यक्ष ललित डाँगा, महासचिव नरेश चौधरी एवं कार्यक्रम संयोजक मनोज केजरीवाल ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने समाज के सभी अग्र-बंधुओं, महिलाओं एवं युवाओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर अग्रसेन जयंती महोत्सव को सफल बनाने का आग्रह किया है।
=====================

