Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :माइकल जॉन सभागार में गूंजा गुरुजी का नाम, शिबू सोरेन व रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
Breaking News

Jamshedpur News :माइकल जॉन सभागार में गूंजा गुरुजी का नाम, शिबू सोरेन व रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

झारखंड आंदोलन के महानायक को सलाम, कोल्हान स्तरीय श्रद्धांजलि सभा में शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की माँग
BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 24, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। गुरुजी विचार मंच, पूर्वी सिंहभूम की ओर से रविवार को बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में कोल्हान स्तरीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिवंगत दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन और पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन की स्मृति को समर्पित था।

लगातार हो रही भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग सभागार पहुँचे और दोनों महान नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि सभा में उनके संघर्षपूर्ण जीवन, समाजसेवा और जनहित के कार्यों को याद किया गया।

सभा की शुरुआत में गुरुजी विचार मंच की ओर से झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षडंगी ने लोगों को मंच और उसके उद्देश्य से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन और रामदास सोरेन ने राजनीति को सत्ता का साधन नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और समाज उत्थान का जरिया माना। उनकी निष्ठा, सादगी और संघर्षशीलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।

इस अवसर पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की माँग को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हज़ारों लोगों ने अपने हस्ताक्षर और संदेश लिखकर गुरुजी के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

गुरुजी विचार मंच ने घोषणा की कि झारखंड भर में इसी प्रकार के कार्यक्रम और संगोष्ठियाँ आयोजित की जाएँगी, ताकि गुरुजी की विचारधारा और जनहित की नीतियाँ जन-जन तक पहुँच सकें।

श्रद्धांजलि सभा में शामिल प्रमुख अतिथियों में झारखंड सरकार के राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ, विधायक संजीव सरदार, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक सविता महतो, विधायक सुखराम उरांव, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दिनेश सारंगी, पूर्व सांसद सुमन महतो, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, उपाध्यक्ष ज्योति मथारू, ज़िला परिषद अध्यक्ष बारी मूर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, ज़िप सदस्य पारितोष सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, पूर्व ज़िलाध्यक्ष विजय खान, उद्योगपति आरके अग्रवाल, लोयोला स्कूल के प्राचार्य फॉदर विनोद, एनआईटी डीएवी के प्राचार्य ओपी मिश्रा, वरीय समाजसेवी अंजली बोस, रीता पातर, चेंबर ऑफ कमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, यंग इंडियन के अंकित कौटिया, वरीय चिकित्सक आईएमए के अध्यक्ष डॉ जीसी मांझी, एमजीएम के प्राचार्य डॉ दिवाकर हांसदा, डॉ. मंदार साह, डॉ. सुजीत कुमार, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, बहरागोडा कॉलेज के प्राचार्य बालकृष्ण बेहरा, दूर्गा पूजा सेंट्रल कमिटी के आशुतोष सिंह, झामुमो नेता मोहन कर्मकार, राजू गिरी, पवन सिंह, गणेश चौधरी, प्रमोद लाल, शेख बदरूद्दीन, महावीर मुर्मू, सागेन पूर्ति, बब्बन राय, गणेश माहली, सरोज महापात्र, गोल्डी तिवारी, अजय रजक, राजेश सिंह, वीरसिंह सुरीन, अरुण सिंह राजा , सिमरन भाटिया, अभिजीत सरकार, इंद्रजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, दमनप्रीत सिंह, जदयू नेता सुबोध श्रीवास्तव, आजसू नेता चंद्रगुप्त सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी विकास सिंह, बिमल बैठा, भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रसाद, चंचल भाटिया, सतप्रीत सिंह सोमू, एडीएल सोसाइटी, गुजराती सनातन समाज, उत्कल एसोसिएशन, सिख समाज, बंगभाषी समाज, पुलिस एसोसिएशन और जिला शिक्षक संघ के प्रतिनिधि शामिल थे।

इनके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक व व्यावसायिक संगठनों के हज़ारों लोगों ने भी पहुँचकर दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: Major Breakthrough in Bagbera’s G.K. Gautam Murder Case; Weapon and Getaway Bike Recovered Following Accused’s Confession!

May 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा के जी.के. गौतम हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, रिमांड पर लिए गए आरोपियों की निशानदेही से हथियार और बाइक बरामद!

May 17, 2026

ADITYAPUR NEWS:श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन

May 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.