
जमशेदपुर में आज एक सुखद दृश्य कैमरे में कैद हो गया, जब मानगो मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एक कार्यक्रम के बाद साकची स्थित साकची प्रेस क्लब के समीप अचानक दोसा का आनंद लेते नजर आए।
आम अंदाज़ में दिखे जनप्रतिनिधि
चुनावी और सामाजिक कार्यक्रमों की व्यस्तता के बीच गुप्ता दंपत्ति का यह सहज अंदाज़ लोगों को आकर्षित कर गया। उनके साथ सहयोगी एवं सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे, जिन्होंने साथ बैठकर दोसा का स्वाद लिया।
लोगों से की आत्मीय बातचीत
इस दौरान दोनों नेताओं ने आसपास मौजूद लोगों से मुलाकात की, हालचाल जाना और कुछ देर तक अनौपचारिक बातचीत भी की। अचानक हुए इस पड़ाव से वहां मौजूद लोग भी उत्साहित नजर आए। कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया।
READ MORE :Jamshedpur News:साकची गुरुद्वारा में 8 मार्च को पहली बार होगा भव्य ‘होला महल्ला’ का आयोजन, संगत से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील
फिर बढ़े अगले कार्यक्रम की ओर
कुछ समय रुकने के बाद गुप्ता दंपत्ति अपने अगले निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। व्यस्त दिनचर्या के बीच यह छोटा सा विराम चर्चा का विषय बन गया और लोगों ने इसे जनप्रतिनिधियों की सादगी से जोड़कर देखा।


