Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का भव्य आगाज़, साहित्य और संवाद का राष्ट्रीय मंच बना शहर
Breaking News

Jamshedpur News :जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का भव्य आगाज़, साहित्य और संवाद का राष्ट्रीय मंच बना शहर

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 20, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

साहित्य और सृजन की दुनिया का एक बड़ा राष्ट्रीय मंच जमशेदपुर में शुरू हो गया है. शनिवार को बिष्टुपुर स्थित रामाडा होटल में आयोजित जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ, जिसमें देशभर से साहित्यकार, पत्रकार, कलाकार, प्रशासक और विचारक भारी संख्या में पहुंचे.

इस दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन ऐसे समय में हुआ है, जब साहित्यिक जगत में नए विचारों, संवादों और रचनात्मक विमर्शों की ताजगी की तलाश बनी हुई है. उद्घाटन सत्र में प्रमुख रूप से लेखक एवं पत्रकार सोपान जोशी, चित्रकार मनीष पुष्कले, डॉ. रंजन त्रिपाठी (दिल्ली), आइ एएस सौरभ तिवारी अभिनेता राजेश जैस और फ़िल्म निर्देशक अभिषेक चौबे ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

READ MORE :Jharkhand News :मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन आज लोयोला ग्राउंड, रांची में आयोजित चार दिवसीय क्रिसमस मिलन महोत्सव -2025 के समापन समारोह में हुए सम्मिलित

उद्घाटन समारोह में अभिनेता राजेश जैस ने झारखंड की नागपुरी भाषा में अपनी बात रखी और कहा कि ऐसे मंचों से न सिर्फ सिनेमा बल्कि स्थानीय भाषाओं और संस्कृति को भी राष्ट्रीय पहचान मिलती है. उन्होंने झारखंड के सड़कों और हरियाली की खूब प्रशंसा की और जमशेदपुर को अविभाजित बिहार का बंबई कहा. यहां के काॅस्मोपाॅलिटिन संस्कृति की चर्चा करते हुए इसे एक खूबसूरत शहर बताया. मूल रुप से झारखंड की राजधानी रांची के रहनेवाले राजेश जैस ने कहा कि झारखंड आना तो अपने घर में ही वापस आना लगता है. झारखंड और खासकर रांची व जमशेदपुर की लगातार प्रशंसा की अपनी ही बातों पर चुटकी लेते हुए राजेश ने कहा कि फिर मैं यहीं क्यों नहीं रहता…इस पर पूरा लाॅन तालियों से गूंज उठा.

फेस्टिवल में विविध सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें शामिल हैं- कविता-पाठ, गज़ल, व्यंग्य चर्चा, पत्रकारिता चर्चा, चित्रकला कार्यशालाएँ और साहित्य के विभिन्न आयामों पर संवाद. देशभर के प्रतिष्ठित लेखकों और बुद्धिजीवियों के विचार विमर्श से यह आयोजन ज्ञान और अनुभव का अद्भुत संगम बन रहा है.

READ MORE :Jharkhand News :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी- 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रचनेवाली वाली झारखंड क्रिकेट टीम के सदस्यों ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए सभी खिलाड़ियों को दी बधाई और शुभकामनाएं
आयोजन का उद्देश्य
——————–

इस महोत्सव का मकसद न केवल साहित्य को बढ़ावा देना है, बल्कि समाज, संस्कृति और कला के विविध दृष्टिकोणों को एक साथ लाकर एक समृद्ध सांस्कृतिक प्लेटफार्म तैयार करना भी है. स्थानीय छात्रों, शिक्षकों और साहित्य प्रेमियों के लिए यह सीखने, जुड़ने और प्रेरित होने का अनोखा अवसर है — जहाँ वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विद्वानों से रू-ब-रू हो रहे हैं.

पहले दिन लाॅन में उद्घाटन सत्र के दौरान वाराणसी से आईं आर्टिस्ट आकांक्षा सिंह व अन्य गणमान्य अतिथियों को पुरस्कृत किया गया. साथ ही निर्णायक मंडल के सदस्यों संपादक संजय मिश्र, भवानन्द झा, यू एन पाठक, गणेश मेहता, जयप्रकाश राय, ब्रजभूषण सिंह और उदित अग्रवाल को सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किए गए.

पहले दिन की देर शाम को ‘राहगीर’ के नाम से मशहूर गायक और कवि सुनील कुमार गुर्जर ने अपनी प्रस्तुति देते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए. गिटार के साथ कविता और गीत पेश करके अपनी अनोखी अदा और स्टाइल से अलग पहचान बना चुके राहगीर ने सबको झुमा दिया.

फेस्टिवल देखने पहुंचे लोगों ने कहा कि इस आयोजन से न सिर्फ जमशेदपुर शहर में साहित्य की परंपरा को मजबूती मिलेगी, बल्कि यह शहर को सांस्कृतिक पर्यटन के नक्षत्र के रूप में भी उभारने में सहायक होगा. साहित्य, विचार और सांस्कृतिक भावना से ओत-प्रोत इस महोत्सव ने अपने पहले ही दिन दर्शकों को आकर्षित किया है, और अगले दिन भी इसी जोश के साथ कार्यक्रम जारी रहेगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा में मनीपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, 100% सफलता के साथ लहराया परचम

April 16, 2026

Jamshedpur News :उलीडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई,हथियारों के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, वारदात की साजिश नाकाम

April 16, 2026

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल, छात्रों ने सीखे आग से बचाव के गुर

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.