
जमशेदपुर: पवित्र सावन (Sawan 2026) माह में लौहनगरी जमशेदपुर में आस्था और भक्ति की अनूठी छटा देखने को मिल रही है। श्रद्धा और अखंड परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नवयुवक कांवरिया संघ, टाटानगर का पावन जत्था अपनी 24वीं वार्षिक यात्रा के तहत बाबा बैद्यनाथ धाम (Baba Baidyanath Dham, Deoghar) में जलाभिषेक के लिए रवाना हो गया। कांवरियों की रवानगी से पूर्व भुइयांडीह स्थित रक्षा काली मंदिर, भालूबासा स्थित श्री श्री विजय बजरंग मंदिर, जंबू अखाड़ा और पारडीह काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ निकले इस जत्थे ने पूरे शहर का माहौल शिवमय कर दिया।


105 किलोमीटर की पदयात्रा कर करेंगे जलाभिषेक
नवयुवक कांवरिया संघ के सदस्य इस पावन यात्रा के दौरान बिहार के सुल्तानगंज (Sultanganj) स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र गंगाजल भरेंगे। इसके बाद पूरे संकल्प के साथ लगभग 105 किलोमीटर की कठिन और दुर्गम पैदल यात्रा (Kanwar Yatra) पूरी कर देवघर पहुंचेंगे। वहां पवित्र गंगाजल से बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर विश्व कल्याण, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करेंगे।
यह भी पढ़ें: Jamshedpur News: सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवभक्ति में लीन दिखे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पत्नी संग किया रुद्राभिषेक
‘यह यात्रा सेवा, समर्पण और सनातन का जीवंत प्रतीक’
इस पावन अवसर पर दिल्ली प्रवास के कारण जमशेदपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अमरप्रीत सिंह काले (Amarpreet Singh Kale) ने दूरभाष (टेलीफोन) के माध्यम से नवयुवक कांवरिया संघ के सभी सदस्यों को उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री काले ने कहा, “24 वर्षों से निरंतर जारी यह पवित्र कांवर यात्रा केवल बाबा बैद्यनाथ के चरणों में जल अर्पित करने की यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, अनुशासन और हमारी सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। यह समाज के लिए निश्चित रूप से प्रेरणादायी है।” उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी कांवरिया बंधुओं की यात्रा मंगलमय एवं निर्विघ्न हो और देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा समस्त ब्रह्मांड और सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे।
पावन जत्थे में ये कांवरिया हैं शामिल
इस 24वीं पवित्र यात्रा में मुख्य रूप से जूगुन पांडे, बिभाष मजूमदार, जय प्रकाश सिंह, मनीष सिंह, संजय संघी, रवि मंडल, अमित पोद्दार, संतोष मांझी, सागर चौबे, सूरज चौबे, शिव, अभिषेक पांडे, सूरज, बॉबी सिंह, अभिषेक, ब्रजेश, खेमराज, जयराज, गौतम मोदक, हाऊ, कल्लू, प्रणय दास, विष्णु, सौरव रजक, विजय शर्मा, पिंटू भिरभरिया, गोपाल, मन्नू ढोके, सावन, अजय, समीर राय, शुभम, राहुल, अंशु, पिंटू शर्मा, शंकर, जगदीश और मनीष सहित भारी संख्या में कांवरिया बंधु शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:Seraikela Rozgar Mela: झारखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 8वीं पास से लेकर B.Tech तक के लिए 1000+ नौकरियां, फ्री बस और PF-ESIC की भी सुविधा


