
जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन (Tatanagar Railway Station) से अक्सर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत देने वाली खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) ने स्टेशन पर लंबी ट्रेनों के सुगम ठहराव और पार्सल की अव्यवस्था को दूर करने के लिए बुनियादी ढांचे में बड़े बदलाव का फैसला लिया है। इसके तहत प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 की लंबाई बढ़ाई जाएगी। इस पूरे विकास कार्य को धरातल पर उतारने के लिए रेलवे ने लगभग 71 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। काम करने वाली एजेंसियों के लिए टेंडर भरने की अंतिम तिथि 26 अगस्त तय की गई है।


यह भी पढ़ें:Adityapur Railway Station: ट्रेनों के परिचालन में होगा बड़ा सुधार! SER ने आदित्यपुर यार्ड के लिए जारी किया करोड़ों का टेंडर, जानें क्या है पूरा प्लान
लंबी ट्रेनों के ठहराव में होगी आसानी
अक्सर लंबी ट्रेनों के आने पर कोच प्लेटफॉर्म से बाहर चले जाते थे, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा होती थी। इस समस्या को हमेशा के लिए दूर किया जा रहा है।
रेलवे की योजना के अनुसार, खड़गपुर (Kharagpur) की तरफ से प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 को और आगे तक बढ़ाया जाएगा।
इससे 22 से 24 कोच वाली लंबी ट्रेनें भी आसानी से प्लेटफॉर्म पर रुक सकेंगी और यात्रियों को अपने डिब्बों तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: Railway Update: धनबाद मंडल में मेगा ब्लॉक! कोलकाता-अमृतसर सहित कई ट्रेनों का रूट और समय बदला, यात्रा से पहले देखें लिस्ट
पार्सल और भारी सामान के लिए बनेगा अलग प्लेटफॉर्म
सिर्फ प्लेटफॉर्म की लंबाई ही नहीं बढ़ रही है, बल्कि स्टेशन पर पार्सल (Parcel) और भारी सामान की लोडिंग-अनलोडिंग को भी पूरी तरह से व्यवस्थित किया जा रहा है।
स्टेशन की लाइन नंबर 6 और 7 के बीच एक बिल्कुल नया ‘पार्सल प्लेटफॉर्म’ (Parcel Platform) बनाया जाएगा।
इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आम यात्रियों को मुख्य प्लेटफॉर्म पर पार्सल के बिखराव और बेवजह की भीड़भाड़ से काफी राहत मिल जाएगी।


