
जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज, साकची परिसर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य दावत-ए-अफतार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के ट्रस्टी सैयद अशफाक करीम की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों सहित लगभग ढाई सौ से अधिक लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में कॉलेज के सेक्रेटरी डॉ मोहम्मद जकरिया और प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने अतिथियों का स्वागत किया।
READ MORE :Jamshedpur News :मानगो फ्लाईओवर निर्माण में टूटे बोरिंग के बाद मेयर सुधा गुप्ता ने शांत किया हंगामा
कई गणमान्य अतिथि रहे मौजूद
इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बन्ना गुप्ता, सुधा गुप्ता, हिदायतुल्लाह खान, फादर विनोद फर्नांडीज, डॉ परवेज आलम, डा हसन इमाम मल्लिक, काजी मसूद आलम, मोहम्मद अकरम और डॉ एस.एस. रज़ी सहित कई शिक्षक, प्रोफेसर, समाजसेवी और टाटा स्टील के अधिकारी मौजूद रहे।
शहर और विश्व शांति के लिए की गई दुआ
अफतार से पहले मुफ्ती निशात अहमद की अगुवाई में शहर, राज्य झारखंड और विश्व शांति के लिए दुआएं मांगी गईं। इसके बाद सभी लोगों ने एक साथ मगरिब की नमाज अदा की और कॉलेज के ऑडिटोरियम में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।
READ MORE :Jamshedpur News :एनआईटी जमशेदपुर और कोल्हान विश्वविद्यालय के बीच एमओयू, शिक्षा व शोध सहयोग को मिलेगा नया विस्तार
सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश
कार्यक्रम के समन्वयक डॉ जकी अख्तर ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक भाईचारे का संदेश देना है।
कार्यक्रम के अंत में ट्रस्टी सैयद अशफाक करीम ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले शिक्षकों, कॉलेज सेक्रेटरी और प्राचार्य को बधाई दी तथा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।




