Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :गोलमुरी के न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, सनातन आस्था और श्रद्धा का होगा विराट संगम, आयोजन की तैयारियां पहुंची अंतिम चरण में
Breaking News

Jamshedpur News :गोलमुरी के न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, सनातन आस्था और श्रद्धा का होगा विराट संगम, आयोजन की तैयारियां पहुंची अंतिम चरण में

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। गोलमुरी क्षेत्र स्थित न्यू केबुल टाउन सामुदायिक भवन मैदान में 23 अप्रैल से 1 मई 2026 तक आयोजित होने वाले श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति द्वारा आयोजित इस नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को सनातन संस्कृति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा के महापर्व के रूप में देखा जा रहा है। आयोजन समिति के मुख्य संयोजक अनिल ठाकुर के नेतृत्व में समिति द्वारा इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, ऐसे में पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

इस महायज्ञ का सानिध्य परमश्रद्धेय गुरुदेव श्री श्री 108 जय मंगला बाबा का प्राप्त होगा, जिनके मार्गदर्शन में संपूर्ण अनुष्ठान विधिवत संपन्न कराया जाएगा। महायज्ञ का शुभारंभ 23 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जो ओल्ड केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिरला मंदिर) से प्रारंभ होकर यज्ञ स्थल तक पहुंचेगी। इस कलश यात्रा में सुल्तानगंज के पवित्र उत्तरवाहिनी गंगाजल से भरे कलश के साथ हजारों श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं भाग लेंगी। इस निमित्त, लक्ष्मीनारायण मंदिर और यज्ञ स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। सनातन परंपरा के अनुरूप 21 अप्रैल से ही संपूर्ण रामायण पाठ का आयोजन प्रारंभ हो जाएगा। 23 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले इस महायज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक भजन, कीर्तन एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। प्रसिद्ध कथावाचक रामचरित्र दास जी महाराज अपने सहयोगियों के साथ संगीतमय कथा, झांकी एवं आदर्श जीवन पर आधारित प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति और जीवन मूल्यों का संदेश देंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के मुख्य संयोजक अनिल ठाकुर ने बताया कि महायज्ञ के लिए नौ कुंडीय यज्ञशाला का निर्माण किया गया है, जहां आचार्य लाल मोहन शास्त्री (बनारस) अपने 21 सदस्यीय दल के साथ समस्त वैदिक अनुष्ठानों का संचालन करेंगे। इसके साथ ही, 108 देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित कर पूरे परिसर को दिव्य स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। कथा के लिए मजबूत पक्के एवं लोहे के फ्रेमनुमा पंडाल बनाए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और सुरक्षित व्यवस्था मिलेगी। उन्होंने बताया कि पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों भक्त महाप्रसाद ग्रहण करेंगे। 1 मई को मुख्य यज्ञ, पूर्णाहुति और विशाल महाभंडारा का आयोजन होगा, जबकि 2 मई को रामार्चा पूजा एवं प्रसाद वितरण के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया जाएगा। उंन्होने बताया कि आयोजन की सफलता और भव्यता को लेकर स्थानीय प्रबुद्धजनों के साथ शहर के गणमान्य जनों का सहयोग निरन्तर मिल रहा है।

लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति ने शहर के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस पावन आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने, सहयोग करने और सनातन संस्कृति के इस महापर्व में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव की पूर्व संध्या पर दिखी आस्था की विराट झलक, जय परशुराम के जयकारों से गूंजा शहर

April 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो सहित राज्य भर में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी का जदयू ने किया कड़ा विरोध, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

April 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: एक्सएलआरआई में कॉर्पोरेट और वीआईएल कार्यक्रमों का 24वां दीक्षांत समारोह संपन्न, 377 पेशेवरों को मिली उपाधि

April 19, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.