जमशेदपुर.
गोविंदपुर क्षेत्र की 21 पंचायतों में पिछले चार दिनों से ठप्प पड़ी जलापूर्ति की गंभीर समस्या को लेकर आज पंचायत प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त (DC) को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को अवगत कराया कि जलापूर्ति बाधित होने के कारण क्षेत्र की लगभग 1.5 लाख की आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है
उपायुक्त का कड़ा निर्देश
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उपायुक्त महोदय ने तत्काल पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को समाधान का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की बुनियादी जरूरतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
पेयजल एवं विद्युत विभाग का आश्वासन-कल से जलापूर्ति की उम्मीद
पेयजल एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है ताकि जल्द से जल्द पंप हाउस को बिजली मिल सके. विभाग की ओर से भरोसा दिलाया गया है कि कल से जलापूर्ति सुचारू रूप से शुरू होने की पूरी उम्मीद है.
READ MORE ;Jamshedpur News :सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में चैती छठ की भव्य तैयारी, व्रतधारियों के लिए विशेष सुविधा
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से ये शामिल रहे
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी,जिला परिषद् सदस्य डॉ. परितोष सिंह, शिव हंसदा (उपप्रमुख), पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा, मनोज यादव, सुशील कुमार, सकरो सोरेन, सोनिया भूमिज, जैस्मिन गुड़िया, रवि कुरली, किशोर सिंह और मुखिया सोनका सरदार मुख्य रूप से उपस्थित थे.



