
जमशेदपुर :
गोविंदपुर के खैरबनी स्थित शांत एवं प्राकृतिक परिवेश में “डेयाल स्काईलाइन” आवासीय परियोजना का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का शुभ उद्घाटन 09 मई 2026 को सुबह 11:30 बजे टेल्को क्लब में आयोजित किया जाएगा।
दयाल बिल्डर के चेयरमैन सुरेंद्रपाल सिंह एवं डायरेक्टर साहेब सिंह ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि यह अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक प्रीमियम आवासीय सोसायटी होगी, जिसमें गुणवत्ता और आधुनिक जीवनशैली का विशेष ध्यान रखा गया है।
उन्होंने बताया कि दयाल बिल्डर द्वारा वास्तुकला सम्मत, RERA अनुमोदित एवं CNT Free परियोजना के तहत 2 एवं 3 बेडरूम के प्रीमियम फ्लैट के साथ 4 बेडरूम के आलीशान डुप्लेक्स पेंटहाउस का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना में कुल चार रिहायशी टावर एवं एक कमर्शियल टावर शामिल होंगे। साथ ही ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंक फाइनेंस की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।
परियोजना की सबसे खास विशेषता “स्काई वॉक” होगी, जो जमशेदपुर में पहली बार किसी आवासीय प्रोजेक्ट में उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा निवासियों को आधुनिक और अनूठा अनुभव प्रदान करेगी।
निर्माणाधीन रेलवे फ्लाईओवर के शीघ्र शुरू होने की संभावना से इस परियोजना की कनेक्टिविटी और महत्व और भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। बेहतर लोकेशन के कारण खैरबनी, गोविंदपुर स्थित यह प्रोजेक्ट निवेश एवं आवास—दोनों दृष्टिकोण से आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।
परियोजना प्रबंधन के अनुसार, “डेयाल स्काईलाइन” का उद्देश्य लोगों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण, आधुनिक सुविधाएं और भरोसेमंद आवास उपलब्ध कराना है। लॉन्च कार्यक्रम में आगंतुकों को प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी, फ्लोर प्लान तथा विशेष लॉन्च ऑफर्स की जानकारी भी दी जाएगी।
“डेयाल स्काईलाइन” आधुनिक जीवनशैली, सुविधा और विश्वास का नया प्रतीक बनने की ओर अग्रसर है।


