
जमशेदपुर: झारखंड की खेल नगरी जमशेदपुर (Jamshedpur) में एक बार फिर हॉकी का रोमांच चरम पर पहुँचने वाला है। शहर की प्रतिष्ठित नवल टाटा हॉकी अकादमी (Naval Tata Hockey Academy – NTHA) 10 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक पुरुष वर्ग के लिए “नवल टाटा” हॉकी झारखंड सब-जूनियर और जूनियर स्टेट चैंपियनशिप 2026 (Jharkhand State Hockey Championship) की मेजबानी करने जा रही है। यह लगातार पांचवीं बार है जब NTHA को इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। इस पांच दिवसीय खेल महाकुंभ में राज्य के विभिन्न जिलों से 140 से अधिक उभरते हुए युवा हॉकी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर-भुवनेश्वर और कोलकाता फ्लाइट सेवा पर संकट, कुणाल षाड़ंगी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात
दो चरणों में होगी चैंपियनशिप, 12 अगस्त को पहला फाइनल
प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए इसे दो चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में ‘सब-जूनियर’ वर्ग के मुकाबले 10 अगस्त से शुरू होंगे, जिसका फाइनल मुकाबला और तीसरे स्थान का मैच 12 अगस्त को खेला जाएगा। इसके ठीक बाद 12 अगस्त की शाम से ‘जूनियर’ वर्ग की रोमांचक भिड़ंत शुरू होगी, जिसका फाइनल 14 अगस्त की शाम को खेला जाएगा।
पूल में बंटी टीमें, ये होंगे आमने-सामने
प्रतियोगिता को रोमांचक बनाने के लिए जिला टीमों को दो-दो पूलों में बांटा गया है: सब-जूनियर वर्ग:
पूल A: NTHA, सिमडेगा, गुमला और रामगढ़।
पूल B: खूंटी, हजारीबाग, रांची और पश्चिमी सिंहभूम।
जूनियर वर्ग:
पूल A: NTHA, खूंटी, गुमला और जामताड़ा।
पूल B: सिमडेगा, रांची, हजारीबाग और पश्चिमी सिंहभूम।
READ MORE :Jamshedpur News: घाटशिला HCL की बंद खदानों और मौभंडार प्लांट पर बड़ा अपडेट, सांसद बिद्युत महतो की पहल पर एक्शन में केंद्रीय मंत्री
हैट्रिक लगाने उतरेगी NTHA की टीम
विगत दो वर्षों से सब-जूनियर और जूनियर, दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतने वाली NTHA की टीम इस बार भी अपने घरेलू मैदान पर खिताब बचाने और खिताबी हैट्रिक लगाने के मजबूत इरादे से उतरेगी। NTHA प्रबंधन ने इस बड़े आयोजन पर उत्साह जताते हुए कहा कि यह 140 से अधिक उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच है। अकादमी (HAF – Hockey Ace Foundation) का मुख्य उद्देश्य राज्य की युवा प्रतिभाओं को निखार कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है।




