
रवि झा, जमशेदपुर | 14 नवम्बर 2025


45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव के मतगणना कार्य के तहत पहले राउंड के परिणाम जारी कर दिए गए। प्रारंभिक रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने बड़ी बढ़त बना ली है। वहीं भाजपा के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन और झारखंड लोक कल्याण मंच (जेएलकेएम) के रामदास मुर्मू क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर दिखाई दे रहे हैं।
मतगणना केंद्र पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और पर्यवेक्षक शुरू से ही परिणामों पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन के अनुसार मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।
पहले राउंड में विभिन्न प्रत्याशियों को मिले मत इस प्रकार हैं—
सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो – 5450
बाबूलाल सोरेन, भाजपा – 2204
रामदास मुर्मू, जेएलकेएम – 3286
पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) – 64
पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) – 24
नारायण सिंह, निर्दलीय – 25
परमेश्वर टुडू, निर्दलीय – 26
बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय – 12
मनसा राम हांसदा, निर्दलीय – 40
मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय – 56
रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय – 30
विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय – 94
डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय – 134
NOTA – 204


