Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर 8 जून को तेंतला में नि:शुल्क मेगा चिकित्सा शिविर
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर 8 जून को तेंतला में नि:शुल्क मेगा चिकित्सा शिविर

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, डिमना रोड-शांकोसाई मानगो की ओर से 8 जून 2025 (रविवार) को तेंतला पंचायत भवन (हाता-टाटा मुख्य मार्ग) में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक दिवसीय नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह मेमोरियल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट मुख्य सहयोगी की भूमिका निभाएगा।

डॉ. नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में 10 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रहेगी मौजूद

इस चिकित्सा शिविर के प्रभारी सह तुड़ी के ग्राम प्रधान श्याम चरण सरदार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह शिविर जमशेदपुर के वरिष्ठ जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. नागेंद्र सिंह (एमएस-एफएआईएस) की देखरेख में आयोजित किया जाएगा। इसमें यूरोलॉजिस्ट, ऑर्थोपैडिक, गायनोलॉजिस्ट, चाइल्ड स्पेशलिस्ट, डेंटल सर्जन, चेस्ट स्पेशलिस्ट समेत 10 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे जिनमें यूरोलॉजिस्ट डॉ हरप्रीत सिंह, वर्न एवं प्लॉस्टिक सर्जन डॉ ललीत मिंज, ऑर्थोपैडिक डॉ पियुष जैन, गायनोलॉजिस्ट डॉ मंजुला श्रीवास्तव, एमएस डॉ पूजा कश्यप, एमडी मैडिसीन डॉ अरूनी शिखर, चाईल्ड स्पेसलिस्ट डॉ अभिषेक मुंडू, ओरल डेंटल सर्जन डॉ तापस बाला, डेंटल सर्जन डॉ स्मारीका, चेस्ट स्पेसलिस्ट डॉ विनायक अग्रवाल, एमएस आर्थो गोल्ड मैडलिस्ट डॉ दिवांशु कुमार, गायनोलॉजिस्ट डॉ सुनीता, फिजिसियन डॉ पंपी आदि शामिल है. शिविर में मरीजों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ दवाइयां भी दी जाएंगी।

ईसीजी, ब्लड टेस्ट और सर्जरी की भी सुविधा

शिविर में मरीजों के लिए ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और ब्लड ग्रुपिंग की जांच पूरी तरह मुफ्त होगी। आयोजकों का लक्ष्य 1000 मरीजों की जांच तथा 100 से अधिक जरूरतमंद मरीजों के नि:शुल्क ऑपरेशन करना है। यह शिविर डॉ. नागेंद्र सिंह द्वारा उनकी माता स्वर्गीय गंगा देवी की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य दूरदराज के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना है।

मुख्य अतिथि होंगे विधायक संजीव सरदार, पंजीकरण जारी

शिविर का उद्घाटन पोटका विधायक संजीव सरदार करेंगे। आयोजन की तैयारी तेज़ी से जारी है और प्रचार-प्रसार शुरू हो चुका है। इच्छुक लाभार्थी मोबाइल नंबर 7004525280, 7992330828 और 6202349189 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं। पत्रकार वार्ता में संयोजक संजय सरदार, कार्यक्रम सह प्रभारी शिव कुमार एवं अनुप गुप्ता सदस्य कृष्णा सिंह सरदार, फूलचांद सरदार (लाल),प्रोरंजन सरदार, नरसिंह सरदार, मूरती गोप आदि उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा में 19-20 अप्रैल को भव्य सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार, 41 बटुकों का हुआ पंजीकरण

April 17, 2026

Viral reel Train Stunt :व्यूज के लिए बाइकर ने किया ट्रेन खींचने का खतरनाक स्टंट, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ खिलवाड़ पर उठी कार्रवाई की मांग

April 17, 2026

SERAIKELA NEWS: राजनगर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 अवैध शराब अड्डे ध्वस्त, 1100 किलो जावा महुआ नष्ट

April 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.