
जमशेदपुर। टाटा मोटर्स और ऑल इंडिया कनवाई वर्कर्स यूनियन के सहयोग से चालकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर और मुफ्त एक्सीडेंटल इंश्योरेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस योजना के तहत चालकों को ₹15 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस (Postal Life Insurance – PLI) बिल्कुल मुफ्त प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर टाटा मोटर्स के DGM अमित सिन्हा, धर्मपद राणा, अर्नब दास, सुब्रतो साहू और यूनियन के महामंत्री जय नारायण सिंह उपस्थित रहे। उनका कहना था कि यह पहल चालकों के स्वास्थ्य और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
शिविर की तिथि, समय और स्थान
तारीख: 17 और 18 मार्च 2026
समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
स्थान: जोजोबेरा चेसिस यार्ड (Jojobera Chassis Yard)
शिविर में सूचीवृत्त चालक, इंचार्ज चालक और खरीद-बिक्री चालक सभी अपने स्वास्थ्य परीक्षण और बीमा का लाभ उठा सकते हैं।
स्वास्थ्य जांच में उपलब्ध सुविधाएं
इस स्वास्थ्य शिविर में चालकों के लिए निम्नलिखित जाँच की जाएगी:
TSH
शुगर (ग्लूकोज) रैंडम
सीरम क्रिएटिनिन
हीमोग्लोबिन
SGPT
टोटल कोलेस्ट्रॉल
ट्राइग्लिसराइड्स
आंखों की जांच
दंत जांच
इससे चालकों को अपने स्वास्थ्य की पूरी जानकारी मिलेगी और संभावित बीमारियों का समय रहते पता चल सकेगा।
READ MORE :Festival Special Train :आनंद विहार–टाटानगर के बीच 16 मार्च को चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें समय और रूट
आवश्यक दस्तावेज
चालकों को शिविर में भाग लेने के लिए ये दस्तावेज साथ लाने होंगे:
आधार कार्ड
हेवी ड्राइविंग लाइसेंस
पैन कार्ड
यूनियन की अपील
महामंत्री जय नारायण सिंह ने सभी चालक साथियों से कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अपने स्वास्थ्य और भविष्य की सुरक्षा के लिए इस मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर और 15 लाख रुपये के एक्सीडेंटल इंश्योरेंस का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।इस पहल से जमशेदपुर में टाटा मोटर्स के चालकों को उनके स्वास्थ्य और जीवन सुरक्षा के लिए एक बड़ा लाभ मिलेगा।




