
जमशेदपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माय डेंटिस्ट डेंटल क्लिनिक, भालुबासा, जमशेदपुर में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. बिशेष दास, डॉ. मयंक भारद्वाज एवं डॉ. अनीश प्रकाश के संयुक्त प्रयास से आयोजित हुआ। शिविर का प्रायोजन JL Morissons Ltd द्वारा किया गया।


इस शिविर में स्थानीय लोगों को दाँतों की जाँच, परामर्श एवं आवश्यक उपचार निःशुल्क प्रदान किया गया। कुल 121 लोगों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। दंत चिकित्सकों ने बताया कि नियमित दंत जाँच एवं उचित देखभाल से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
शिविर के दौरान स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगाँठ को भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित लोगों ने डॉक्टरों, माय डेंटिस्ट डेंटल क्लिनिक एवं JL Morissons Ltd की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की और समाज के अन्य संस्थानों से भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई।


