Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :भाजपा-एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के संकल्प पत्र की प्रमुख घोषणाओं का भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय जायसवाल ने विस्तार से किया उल्लेख
Breaking News

Jamshedpur News :भाजपा-एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के संकल्प पत्र की प्रमुख घोषणाओं का भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय जायसवाल ने विस्तार से किया उल्लेख

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 20, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी ने गुरुवार को मानगो स्थित चुनावी कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मानगो नगर निगम चुनाव के लिए मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह की ओर से जारी संकल्प पत्र की प्रमुख बातों को विस्तारपूर्वक रखा और भाजपा-एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के पक्ष में जनसमर्थन की अपील की। प्रेस वार्ता में मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह, संचालन समिति के संयोजक गंगा साहू, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल एवं युवा मोर्चा के रामगढ़ जिला प्रभारी तन्मय झा मौजूद रहे।

READ MORE :Adityapur News :आदित्यपुर में गीता कोड़ा का जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशी संजय सरदार के समर्थन में हेमंत सरकार पर तीखा हमला

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विनय जायसवाल ने कहा कि संकल्प पत्र समृद्ध मानगो, स्वच्छ मानगो और पारदर्शी शासन का रोडमैप है। उन्होंने बताया कि सभी वार्डों में रोजाना कचरा उठाव, नियमित नाली-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और मच्छरों से निजात के लिए फॉगिंग की स्थायी व्यवस्था की जाएगी। ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने हेतु जनसहयोग से सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी तथा अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत नए स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले जाएंगे, पुराने केंद्रों का जीर्णोद्धार होगा और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। मानगो में महिला उच्च विद्यालय/महाविद्यालय की कमी को दूर करने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। साथ ही, बचे हुए घरों तक पाइपलाइन से शुद्ध पेयजल पहुंचाने और पानी की नियमित गुणवत्ता जांच की व्यवस्था की जाएगी।

संकल्प पत्र में पूरे नगर निगम क्षेत्र में सड़कों और नालियों की मरम्मत, नए क्षेत्रों में निर्माण, बेहतर सीवरेज सिस्टम, अंडरग्राउंड केबलिंग, नई स्ट्रीट लाइट और लाइट टावर की व्यवस्था का भी वादा किया गया है। सब्जी एवं खुदरा विक्रेताओं के लिए पार्किंग युक्त वेंडर जोन, स्टेडियम और टाउन हॉल का निर्माण, बच्चों के लिए पार्क, युवाओं के लिए खेल मैदान और बुजुर्गों के लिए मिलन स्थल विकसित किए जाएंगे।

विनय जायसवाल ने कहा कि मानगो को हर हाल में नशा और अपराध मुक्त बनाया जाएगा। महिला सुरक्षा के लिए महिला थाना और पिंक पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। महिलाओं के स्वयं सहायता समूह बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा। बड़ी आबादी को देखते हुए अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन केंद्र खोलने की दिशा में भी पहल होगी। बरसात में बाढ़ और जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस उपाय किए जाएंगे।

READ MORE :Emotional Tribute India :केरल की नन्ही आलिन शेरिन अब्राहम का अंगदान: मानवता की मिसाल, सीएम हेमन्त सोरेन ने जताया नमन

उन्होंने बताया कि निजी और सरकारी विद्यालयों में पर्यावरण समिति एवं ‘पर्यावरण मित्र’ का गठन कर वन विभाग से समन्वय स्थापित किया जाएगा। प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक विद्यालय और निगम शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी। अप्रत्याशित होल्डिंग टैक्स वृद्धि पर पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार से मांग की जाएगी।

इसके अलावा, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। चलंत वैन के माध्यम से प्रत्येक वार्ड में आयुष्मान कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, वृद्धा एवं विधवा पेंशन, ई-श्रम कार्ड और आभा कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने झारखंड सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम हैं और कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है। पूरे राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने विश्वास जताया कि मानगो नगर चुनाव में मानगो की प्रबुद्ध जनता राज्य सरकार को कड़ा संदेश देगी और स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित एवं समृद्ध मानगो बनाने के लिए कैमरा छाप पर मुहर लगाकर मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद एवं मत प्रदान करेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: सीएसआईआर-एनएमएल और ओसवाल इंजीनियरिंग के बीच ऐतिहासिक समझौता, स्वदेशी सीआरएम का होगा विकास

August 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: कोलकाता में इलाज के दौरान एमडी आफताब की मौत, बर्मामाइंस में सड़क जाम कर बवाल

August 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उत्कल एसोसिएशन विवाद में महासचिव तरुण कुमार मोहंती का स्पष्टीकरण, सभी आरोपों को बताया भ्रामक और निराधार

August 3, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.