
जमशेदपुर:
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने हूल दिवस के अवसर पर आज भुइयांडीह स्थित सिदो-कान्हू चौक पर पहुंचकर संथाल क्रांति के अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
JAMSHEDPUR NEWS :बहरागोड़ा में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी पहुंचे गांवों में, राहत सामग्री बांटी
संथाल वीरों को किया नमन
इस अवसर पर कुणाल षाड़ंगी ने कहा,
“हूल आंदोलन सिर्फ एक जनजातीय विद्रोह नहीं, बल्कि यह भारत की आज़ादी की नींव रखने वाले आंदोलनों में से एक था। सिदो-कान्हू जैसे वीरों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।”


JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी
उपस्थित रहे ये प्रमुख लोग
माल्यार्पण कार्यक्रम में झामुमो नेता अरुण सिंह राजा, अंकित सिंह, गुरमीत सिंह गील, पप्पू यादव, रानु मंडल, बिपीन शुक्ला सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
JAMSHEDPUR NEWS :भारी बारिश से जमशेदपुर जलमग्न: झामुमो प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने डीसी से की बात, राहत कार्य तेज
हूल दिवस का महत्व
हूल दिवस हर वर्ष 30 जून को मनाया जाता है, जो 1855 में संथाल विद्रोह की याद में मनाया जाता है। यह विद्रोह ब्रिटिश शासन और जमींदारी प्रथा के खिलाफ था, जिसमें हजारों संथालों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी।


