जमशेदपुर:
देश की आज़ादी की लड़ाई की दिशा बदलने वाले, स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के अवसर पर नेताजी विचार मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कदमा-उलियान मेन रोड स्थित नेताजी सुभाष पार्क के समीप नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।


नेताजी की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता: बन्ना गुप्ता
इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि देश की आज़ादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि नेताजी के बताए मार्ग पर चलकर युवा अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख सकते हैं।
उन्होंने कहा कि नेताजी के व्यक्तित्व में एक ओर महात्मा गांधी के प्रति गहरा सम्मान था, तो दूसरी ओर देश को आज़ाद कराने का अदम्य जुनून भी। यही कारण है कि वे स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे प्रभावशाली नायकों में गिने जाते हैं।
आयोजकों को दिया धन्यवाद, युवाओं से की अपील
पूर्व मंत्री ने कार्यक्रम के आयोजकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि नेताजी की जयंती हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है, जिसके लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने युवाओं से नेताजी के आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
READ MORE :Jamshedpur News :आदित्यपुर से ट्रेनों के संचालन पर सांसद विद्युत वरण महतो का विरोध, रांची में रेल मंडल समिति बैठक में उठे कई अहम मुद्दे
कार्यक्रम का संचालन और उपस्थिति
कार्यक्रम का संचालन नेताजी विचार मंच के सचिव मनोज झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पकरासी दा ने किया।
कार्यक्रम में नेताजी विचार मंच के अध्यक्ष भोलानाथ नाथ गोस्वामी, एस.एम. भट्टाचार्जी, अचिंता रॉय, बलराम घोषाल, बी.बी. धार, प्रभात ठाकुर, राजू दास, बलजीत सिंह, माजिद अख्तर, कैलाश रजक, अमित प्रसाद, सोंटी रजक, राजकुमार दास, बापी साहू, राकेश अग्रवाल, राजा मंडल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और समाजसेवी उपस्थित रहे।





