आदित्यपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ पर सूर्य देव की उपासना के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी कड़ी में संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला विधानसभा के वर्तमान विधायक चंपई सोरेन दल-बल के साथ आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 28, रोड नंबर 32 स्थित नदी छठ घाट पहुंचे। शाम करीब 4 बजे घाट पर पहुंचकर उन्होंने हजारों की संख्या में उपस्थित छठ व्रतियों से मिलकर उन्हें महापर्व की मंगलकामनाएं दीं।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS : मार्ग संख्या 12-14 में नवनिर्मित कृत्रिम छठ घाट का उद्घाटन, उपमहापौर ने काटा फीता
व्रतियों के बीच बांटी अर्घ्य सामग्री
पूर्व मुख्यमंत्री ने घाट पर पहुंचकर न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि श्रद्धालुओं की सेवा भी की।संध्या बेला में भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए चंपई सोरेन ने खुद अपने हाथों से व्रतियों के बीच दूध का वितरण किया।अपने बीच अपने लोकप्रिय विधायक और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को उपस्थित पाकर छठ व्रतियों और स्थानीय लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।श्रद्धालुओं ने इस पुनीत कार्य और उनके घाट पर आने के लिए आभार व्यक्त किया।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर आदित्यपुर नगर निगम की तैयारी पूरी, 35 वार्डों में सफाई अंतिम चरण में
इन गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद रहीं। प्रमुख रूप से:
जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओम प्रकाश
आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के एल. बी. ठाकुर
भगवती संघ के आनंद प्रकाश
इनके अलावा अशोक कुमार, मदन सिंह, सुनील कुमार, पीयूष कुमार, विनय कृष्ण उर्फ राजू सिंह और गुड्डू झा सहित कई अन्य स्थानीय लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

