आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के आदित्यपुर-2 स्थित मार्ग संख्या 12 एवं 14 में नवनिर्मित कृत्रिम छठ घाट का रविवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। नगर निगम की ओर से निर्मित इन छठ घाटों का उद्घाटन नगर निगम के उपमहापौर अंकुर सिंह ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया।
इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कृत्रिम छठ घाट के निर्माण से स्थानीय छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना एवं अर्घ्य अर्पित करने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता स्वप्निल सिंह, स्थानीय समाजसेवी निरंजन मिश्रा, संजय कुमार, टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रमोद सिंह, वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष राजमंगल ठाकुर, प्रवीण पंडित, प्रकाश रंजन, जेपी सिंह, मृत्युंजय पांडेय, अरविंद सिन्हा, संजीव झा, शेखर सिंह, विनोद शंकर मिश्रा एवं विश्वजीत मजूमदार उपस्थित थे।
इसके अलावा नीतीश पांडेय, घनश्याम गोप, नवीन कुमार उर्फ छोटू, राजू सिंह, अभिषेक सिंह, सूरज झा और आदित्य कुमार समेत कई स्थानीय लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

