Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :लोक आस्था और सू्र्य उपासना के महापर्व चैती छठ पर सूर्यधाम सिदगोड़ा के छठ घाट तालाब में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :लोक आस्था और सू्र्य उपासना के महापर्व चैती छठ पर सूर्यधाम सिदगोड़ा के छठ घाट तालाब में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। लोक आस्था और सू्र्य उपासना के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन गुरुवार को पहला अर्घ्य अर्पित किया गया। संध्याकाल के समय हजारों छठव्रतधारियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। वहीं, महापर्व चैती छठ पर एक बार फिर सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम में आस्था के जनसैलाब का अनुपम दृश्य देखने को मिला। सूर्य मंदिर परिसर में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ हजारों छठव्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य देने छठ घाट तालाब पर पहुंचे। इस दौरान छठव्रतियों ने छठी मइया और भगवान भास्कर की आराधना की और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। सूर्यधाम परिसर में हर ओर छठी मैया की मधुर गीत सुनायी दे रही थी। इस अवसर पर हजारों छठव्रतियों के संग जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और सभी को महापर्व छठ की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सूर्य मंदिर समिति की ओर से शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के बीच शीतल शर्बत की सेवा दी। सूर्य मंदिर समिति की ओर से महापर्व चैती छठ को लेकर दोनों छठ घाट तालाबों की सुंदर साफ- सफाई की गई थी। वहीं, रंग-बिरंगी लाइटों से घाटों और फूलों से पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। वहीं, शुक्रवार को सूर्य उपासना के महापर्व चैती छठ पर उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही व्रती हवन और पारण करेंगे। लोक आस्था का छठ महापर्व को लेकर सूर्यधाम में भक्ति व उल्लास का वातावरण है। शुक्रवार को चार दिवसीय महापर्व का समापन हो जाएगा। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, शुद्धता और प्रकृति प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व सिर्फ सूर्य उपासना ही नहीं, बल्कि समाज को संयम, निष्ठा और स्वच्छता का संदेश भी देता है। छठ महापर्व पर सूर्य मंदिर समिति ने छठव्रतियों की सेवा और सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया है, जिससे उन्हें कोई असुविधा ना हो।

वहीं, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से छठव्रतियों के लिए स्वच्छता एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। मंदिर परिसर में स्थित दोनों तालाबों की साफ-सफाई के पश्चात इसमें स्वच्छ निर्मल जल भरा गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह में भी शिविर लगाकर गाय का कच्चा दूध, अगरबत्ती, चाय एवं पेयजल की सेवा प्रदान की जाएगी।

इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, सुशांत पांडा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, रूबी झा, बंटी अग्रवाल, प्रेम झा, बोलटू सरकार, कंचन दत्ता, प्रमोद मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, गुंजन यादव, संतोष ठाकुर, अमित मिश्रा, कुमार अभिषेक, छक्कन चौधरी, गोबु घोष, बंटी सिंह, उज्ज्वल सिंह, काजू शांडिल, सतीश सिंह, उमेश गिरी, धनेश्वर सिंह, संजीत चौरसिया, किशोर साहू, रौशन सिंह, आकाश दास, निर्मल गोप, अनिकेत रॉय, रमेश पांडेय समेत अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jharkhand Big Breaking:झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया गहरा शोक

September 6, 2026

Ranchi News :झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

September 6, 2026

ADITYAPUR NEWS :रोड नंबर 18 स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

September 5, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.